बेटी ने जिद की तो सौतेली मां ने दे डाली खौफनाक मौत, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौतेली मां ने जिद कर रही तीन साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया। मामला जिला शिमला के रोहड़ू के गुम्मा क्षेत्र का है।
रोहड़ू के गुम्मा क्षेत्र में वारदात के बाद पुलिस ने बेटी के हत्या के आरोप में सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेपाली बबलू अपनी दूसरी पत्नी बिमला और दो बेटियों साथ चिड़गांव में रहता है।
बुधवार शाम को बिमला तीन साल की सौतेली बेटी को अपने साथ जंगल में ले गई। जंगल में किसी बात पर बेटी ने जिद की। इस पर गुस्साई बिमला ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
पत्थर से टकरा गया सिर
इस दौरान बच्ची का सिर पत्थर से टकरा गया। बिमला ने उसे घर पहुंचाया और बताया कि वो जंगल में गिर गई। बच्ची का पिता उसे इलाज के लिए संदासू अस्पताल ले गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।
मृतक बच्ची के मामा ने इस संबंध में पुलिस थाना चिडगांव में शिकायत दर्ज की। उसने बिमला पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाया।
पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने महिला को निशानदेही के लिए जंगल में पहुंचाया। डीएसपी रोहडू अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।