फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Steel parking will be built in all the wards of the capital, the government will give money

Shimla News: राजधानी के सभी वार्डों में स्टील पार्किंग बनेंगी, सरकार देगी पैसा

Mon, 12 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Steel parking will be built in all the wards of the capital, the government will give money
सचिवालय में हुई बैठक मेंं शहरी विकास मंत्री ने नगर निगम से मांगें प्रस्ताव, पार्षद देंगे पार्किंग के प्रस्ताव
विज्ञापन

20 गाड़ियों के एक पार्किंग में मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को पार्किंग सुविधा देने के लिए अब सरकार नगर निगम को पैसा देगी। राजधानी के हर वार्ड में स्टील स्ट्रक्चर पर छोटी-छोटी पार्किंग बनाने के लिए सरकार बजट देने को तैयार है। नगर निगम को पार्किंग के प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने को कहा है।

प्रदेश सचिवालय में सोमवार को हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहरी विकास एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नगर निगम पार्षदों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि वार्डाें में पांच से 20 गाड़ियों तक के लिए यदि जगह उपलब्ध है तो वहां पार्किंग बनाकर जनता को सुविधा दी जा सकती है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि निगम ने शहरी विकास विभाग को पार्किंग के प्रस्ताव भेजे हैं। मंत्री ने कहा कि इनके लिए जल्द पैसा जारी होगा। मंत्री ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहे कामों की भी रिपोर्ट ली।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस साल चार बड़ी पार्किंग एसडीए परिसर, विकासनगर, ऑकलैंड और डेंटल कॉलेज की पार्किंग तैयार हो जाएंगी। मंत्री ने लिफ्ट, फ्लाईओवर के कामों को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर शहरी विधायक हरीश जनारथा, उप महापौर उमा कौशल, पार्षद और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेयर ने सड़कों के लिए मांगा पैसा
महापौर सुरेंद्र चौहान सर्कुलर रोड को चौड़ा करने की 122 करोड़ रुपये की योजना के तहत निगम को भी बजट देने का मामला उठाया। कहा कि वार्डों में एंबुलेंस सड़कों को चौड़ा कर मुख्य सड़कों से यातायात जाम कम किया जा सकता है। लोक निर्माण विभाग ने कहा कि अभी सर्कुलर रोड पर जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है। मज्याठ पार्षद अनिता शर्मा ने वार्ड के एंबुलेंस रोड के लिए बजट मांगा। साथ ही सीवरेज और पेयजल लाइनों का मुद्दा भी उठाया। मंत्री ने अधिकारियों को गंभीरता से इस पर काम करने के निर्देश दिए। मंत्री ने सतलुज पेयजल योजना के काम की भी रिपोर्ट ली। सियोग योजना दोबारा शुरू करने के मेयर के प्रयासों को मंत्री ने सराहा। शहर की निकासी व्यवस्था के लिए तैयार 76 करोड़ के प्रस्ताव को केंद्र के समक्ष उठाने का भी मंत्री ने भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article