फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Police Constable Recruitment: Entry to ground via biometric and barcode scanning; 98719 youths applied

हिमाचल कांस्टेबल भर्ती: बायोमेट्रिक और बारकोड स्कैनिंग से मिलेगी ग्राउंड में एंट्री, 98719 ने किया आवेदन

Tue, 22 Sep 2026 06:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Sep 2026 06:30 AM IST
सार

कांस्टेबल के 734 पदों के लिए प्रदेशभर से 98,719 युवाओं ने आवेदन किया है। इनमें पुरुष कांस्टेबल के 491 और महिला कांस्टेबल के 243 पद शामिल हैं।  फर्जी अभ्यर्थी के परीक्षा में शामिल होने या किसी अन्य तरह की गड़बड़ी की आशंका को रोकने के लिए भर्ती प्रक्रिया को डिजिटल पहचान प्रणाली से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
HP Police Constable Recruitment: Entry to ground via biometric and barcode scanning; 98719 youths applied
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 734 पदों पर भर्ती के लिए होने वाले ग्राउंड टेस्ट में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच, बारकोड स्कैनिंग और डिजिटल फोटो कैप्चर किया जाएगा। फर्जी अभ्यर्थी के परीक्षा में शामिल होने या किसी अन्य तरह की गड़बड़ी की आशंका को रोकने के लिए भर्ती प्रक्रिया को डिजिटल पहचान प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। कांस्टेबल के 734 पदों के लिए प्रदेशभर से 98,719 युवाओं ने आवेदन किया है। इनमें पुरुष कांस्टेबल के 491 और महिला कांस्टेबल के 243 पद शामिल हैं। आवेदकों की बड़ी संख्या को देखते हुए ग्राउंड टेस्ट चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, अक्तूबर में शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन

आवेदन रिकॉर्ड से होगा मिलान
ग्राउंड टेस्ट स्थल पर पहुंचने वाले अभ्यर्थी की पहचान के लिए सबसे पहले बायोमेट्रिक जांच की जाएगी। इसमें अभ्यर्थियों के फिंगरप्रिंट लेने के साथ डिजिटल फोटो ली जाएगी। इसके बाद इनका मिलान भर्ती आवेदन के रिकॉर्ड से किया जाएगा। इससे सुनिश्चित किया जा सकेगा कि जिस अभ्यर्थी ने आवेदन किया है, वही ग्राउंड टेस्ट में शामिल हुआ है। अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से संबंधित बारकोड भी उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राउंड टेस्ट स्थल पर बारकोड स्कैन करते ही अभ्यर्थी का रिकॉर्ड सामने आ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती में पहचान की पुष्टि महत्वपूर्ण होगी
इससे दस्तावेजों की बार-बार जांच की जरूरत कम होगी और प्रवेश से लेकर ग्राउंड टेस्ट में भागीदारी तक अभ्यर्थी की गतिविधियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों वाली इस भर्ती में पहचान की पुष्टि महत्वपूर्ण होगी। बायोमेट्रिक, फोटो और बारकोड से किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर ग्राउंड टेस्ट देने की आशंका को रोकने का प्रयास किया जाएगा। भर्ती के बाद के चरणों में भी अभ्यर्थी की पहचान से जुड़े रिकॉर्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

विज्ञापन

पुलिस लाइंस और ग्राउंड में होंगे टेस्ट
ग्राउंड टेस्ट के लिए सभी जिलों में पुलिस लाइंस और पुलिस ग्राउंड का इस्तेमाल किया जाएगा। अभ्यर्थियों को उनके निर्धारित केंद्र और रिपोर्टिंग समय की जानकारी भर्ती कार्यक्रम जारी होने के बाद दी जाएगी। आवेदकों की संख्या को देखते हुए उन्हें अलग-अलग दिनों में बुलाया जाएगा। ग्राउंड टेस्ट भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण होगा। इसमें निर्धारित शारीरिक दक्षता मानकों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही अगले चरण के लिए पात्र होंगे। बायोमेट्रिक और डिजिटल रिकॉर्डिंग से शारीरिक परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी की पहचान सुनिश्चित करने के साथ पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed