फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Four people including a sub inspector from Uttarakhand Excise Department, arrested in jewelry theft case

अपराध: शिमला से करोड़ों के गहने चोरी मामले में उत्तराखंड आबकारी विभाग के दरोगा समेत चार गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/रुद्रपुर। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Sep 2026 06:00 AM IST
सार

शिमला में होटल कारोबारी के घर हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में उत्तराखंड आबकारी विभाग के दरोगा समेत चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि जब चार आरोपी चोरी किए गए सोने के आभूषण और कीमती सामान लेकर भाग रहे थे तो रुद्रपुर में टीम ने आरोपियों की गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। 

विज्ञापन
Four people including a sub inspector from Uttarakhand Excise Department, arrested in jewelry theft case
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में होटल कारोबारी के घर हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में उत्तराखंड आबकारी विभाग के दरोगा समेत चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि जब चार आरोपी चोरी किए गए सोने के आभूषण और कीमती सामान लेकर भाग रहे थे तो रुद्रपुर में टीम ने आरोपियों की गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। आरोप है कि इस दौरान टीम ने चोरी का आधा हिस्सा अपने पास रख लिया, जबकि आधा आरोपियों को देकर छोड़ दिया। आरोपियों की पहचान आबकारी विभाग के उप आबकारी निरीक्षक (दरोगा) देवेंद्र कुमार निवासी रामनगर (उत्तराखंड), कांस्टेबल बलजीत सिंह, उपनल (संविदा) कर्मी पप्पू लाल और पीआरडी जवान नईम निवासी उधमपुर (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पीआरडी जवान के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश
उधर, डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने दरोगा और आबकारी विभाग के सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उपनल कर्मचारी और पीआरडी जवान के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, शिमला में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश के रामपुर से रुद्रपुर की ओर आ रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नेपाल पहुंचने के बाद आरोपी युवती ने कथित तौर पर कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। इसकी सूचना मिलने के बाद शिमला पुलिस ने रुद्रपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में एक अज्ञात शख्स की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी तलाश जारी है। शिमला पुलिस का दावा है कि आरोपियों से चोरी की करीब 80 फीसदी संपत्ति बरामद कर ली गई है। बरामद सामान में आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
मामला 7 सितंबर की रात का है, जब कालीबाड़ी के समीप रेणु बालजीज के घर में कुछ दिन पहले काम पर आई नौकरानी समेत चार लोगों ने घर से करोड़ों के गहने, कीमती सामान और नकदी चुरा ली। पुलिस ने आठ सितंबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सदर में बीएनएस की धारा 306 के तहत प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू की। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों की तलाश के साथ तकनीकी और अन्य साक्ष्यों को गहनता से खंगाला। इसके आधार पर सदर थाना पुलिस की टीम ने ऊधम सिंह नगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब मामले में शेष संपत्ति की बरामदगी और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है। शिमला के एएसपी मेहर पंवार ने बताया कि पुलिस ने चोरी के मामले में उत्तराखंड से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी किए ज्यादातर आभूषणों को बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस ने तीन दिन तक हिमाचल पुलिस के साथ मिलकर साक्ष्य जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी आबकारी विभाग से जुड़े हैं। अगर हिमाचल पुलिस तहरीर देती है तो उस आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एक अज्ञात की भी भूमिका सामने आ रही है। - अजय गणपति, एसएसपी, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed