फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Statues made of jute and POP became the center of attraction

Shimla News: जूट और पीओपी से बनीं मूर्तियां बनीं आकर्षण का केंद्र

Sun, 19 Apr 2026 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Statues made of jute and POP became the center of attraction
शिमला के गेयटी थियेटर में आयोजित प्रदर्शनी देखते लोग। फोटो संवाद
गेयटी थियेटर में फाइन आर्ट्स कॉलेज की कला प्रदर्शनी शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में जेएलएनजीसी कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स शिमला की ओर से रविवार को कला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी में जूट के धागे और प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से तैयार मूर्तियां लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं।
प्रदर्शनी में जूट से बने लंगूर और साधु की मूर्तियां विशेष रूप से सराही जा रहीं हैं। इन्हें तैयार करने वाले कलाकार एवं छात्र श्याम यादव ने बताया कि इस तरह का प्रयोग उन्होंने पहली बार किया है। उन्होंने बताया कि लंगूर की मूर्ति बनाने में एक सप्ताह और साधु को तैयार करने में तीन दिन का समय लगा। मूर्तियों का ढांचा आयरन रॉड, नारियल की रस्सी, वाइंडिंग वायर और जीआई वायर से तैयार किया गया। इसके बाद जूट के छोटे टुकड़ों को पीओपी में मिलाकर अंतिम आकार दिया गया।
विज्ञापन

यादव ने बताया कि वे मूल रूप से दिल्ली के हैं। वे चार वर्षों से शिमला में अध्ययन कर रहे हैं। प्रदर्शनी में फाइन आर्ट्स, स्कल्प्चर और एप्लाइड आर्ट्स विभाग के विद्यार्थियों की विविध कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। इसमें करीब 99 पेंटिंग्स, 43 मूर्तिकला कृतियां और लगभग 180 एप्लाइड आर्ट्स के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य प्रो. ममता मोक्टा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed