फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Statue of former PM Atal will be installed on Shimla mall road

शिमला के मालरोड पर स्थापित की जाएगी पूर्व पीएम अटल की प्रतिमा

Sat, 03 Aug 2019 09:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Aug 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Statue of former PM Atal will be installed on Shimla mall road

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा ऐतिहासिक मालरोड पर स्थापित की जाएगी। यहां पुलिस रिपोर्टिंग रूम के समीप जगह इसके लिए चयनित कर ली गई है।

विज्ञापन


सरकार इसी साल प्रतिमा स्थापित करने की योजना बना रही है। शनिवार को भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग सचिव पूर्णिमा चौहान की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। इसमें लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


बैठक में सब कमेटी का गठन किया गया है। यह तय करेगी कि कौन और कितने कारीगर इस प्रतिमा को तैयार करेंगे। प्रतिमा तैयार करने के लिए हिमाचल के अलावा दूसरे राज्यों के कारीगर भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी जल्द यह भी बताएगी कि प्रतिमा कितनी ऊंची बनाई जानी है। मालरोड पर अटल की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव इस माह कैबिनेट बैठक में भी लाने की तैयारी चल रही है।

नगर निगम ने कुछ महीने पहले ही सदन में पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते हुए शिमला में उनकी प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित किया था।  सरकार अब इस प्रस्ताव पर गंभीरता से काम कर रही है।

पहले रिज पर लगनी थी प्रतिमा

पहले रिज मैदान पर अटल की प्रतिमा लगाने की तैयारी थी। निगम ने रिज पर तिरंगे झंडे के समीप स्थापित करने की योजना बनाई थी। रिज पर अभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार की प्रतिमाएं लगी हैं।

अब अटल की प्रतिमा स्थापित करने के लिए मालरोड पर जगह चिह्नित की गई है। प्रतिमा के साथ पूर्व पीएम के जीवन, संघर्षों और संदेशों को भी प्रदर्शित किया जा सकता है।

जल्द स्थापित होगी प्रतिमा
भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग की सचिव पूर्णिमा चौहान ने कहा कि पूर्व पीएम की प्रतिमा को जल्द से जल्द स्थापित करने का प्रयास है। बैठक में इसी बारे में चर्चा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed