फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Stationary shops to remain open on Monday and Thursday during the curfew relaxation period

हिमाचल: सप्ताह में दो दिन खुली रहेंगी किताबों की दुकानें, सरकार ने लिया फैसला

Sat, 11 Apr 2020 08:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Apr 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
Stationary shops to remain open on Monday and Thursday during the curfew relaxation period
पीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम जयराम - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल सरकार ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शनिवार को बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब कर्फ्यू ढील की अवधि के दौरान हर सोमवार और गुरुवार को किताबों की दुकानें खुली रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने शिमला से सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और राज्य के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक में ये निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में राहत शिविरों में बैठे श्रमिकों की सेवाओं का उपयोग करने की संभावनाओं का पता लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुविधा के लिए राज्य में कर्फ्यू में छूट की अवधि के दौरान सोमवार और गुरुवार को स्टेशनरी की दुकानें खुली रहेंगी। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्फ्यू के दौरान किसानों की सुविधा के लिए उचित कदम उठाए जाएं,  क्योंकि उनकी फसल कटाई के चरण में है। उन्होंने कहा कि उनकी उपज की खरीद के लिए भी कदम उठाए जाने चाहिए।

विज्ञापन

684 लोगों को क्वारंटीन किया गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि जमातियों के संपर्क में आए 684 लोगों को क्वारंटीन किया गया है और उन पर तब तक निगरानी रखी जानी चाहिए जब तक कि वे स्वस्थ घोषित नहीं हो जाते। उन्होंने कहा कि एक्टिव केस फाइंडिंग कैंपेन के दौरान पहचाने जाने वाले मरीजों के परीक्षण करने के लिए 15 वाहनों की व्यवस्था की है। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य में कोविड-19 नमूनों की जांच बढ़ाने के लिए लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक में आरटी-पीसीआर प्रयोगशाला स्थापित करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस को लेकर 5404 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया, जिनमें से 2969 लोगों ने 28 दिनों की निगरानी अवधि पूरी कर ली है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि राज्य में अब तक 954 व्यक्तियों की कोरोना वायरस की जांच की गई। मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार, प्रमुख सचिवों प्रबोध सक्सेना, ओंकार चंद शर्मा और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू भी बैठक में मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed