जेपी नड्डा के पुत्र हरीश का बयान: बोले- चुनाव लड़ना उद्देश्य नहीं, पार्टी के लिए करूंगा प्रचार
जेपी नड्डा के पुत्र हरीश नड्डा ने कहा कि वह राजनेता नहीं, बल्कि समाजसेवी के रूप में जनहित में कार्य कर रहे हैं। वह बिलासपुर के युवाओं के लिए कुछ करना चाहते हैं। हरीश ने कहा कि उनका उद्देश्य चुनाव लड़ना नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुत्र हरीश नड्डा ने कहा कि वह राजनेता नहीं, बल्कि समाजसेवी के रूप में जनहित में कार्य कर रहे हैं। वह बिलासपुर के युवाओं के लिए कुछ करना चाहते हैं। हरीश ने कहा कि उनका उद्देश्य चुनाव लड़ना नहीं है। उनके परिवार से जेपी नड्डा संगठन में आगे हैं। वह परिवार के नाते उनके पीछे खड़े होकर संगठन की सेवा करेंगे। विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि बिलासपुर और हिमाचल की जनता ने नड्डा परिवार को अहम स्थान पर पहुंचाया है। कोरोना काल से लेकर अभी तक अपनी मां मल्लिका नड्डा की चेतना संस्था के साथ मिलकर जनहित के कार्य कर रहे हैं।
हरीश नड्डा पेशे से वकील हैं। सर्वोच्च न्यायालय में प्रेक्टिस कर रहे हैं। कोरोना काल से बिलासपुर में उनकी सक्रियता से लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या आने वाले विधानसभा चुनावों में हरीश नड्डा बिलासपुर से भाजपा का चेहरा होंगे। उन्होंने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कहा कि वह बिलासपुर के युवाओं के लिए कुछ करना चाहते हैं। उन्होंने कोरोना काल में चेतना संस्था के साथ मिलकर लोगों को करीब 70 लाख कोरोना किट बांटी थीं। अब 30 अप्रैल को हरीश बिलासपुर में रोजगार मेले का आयोजन करवा रहे हैं। इसमें बहुप्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को रोजगार देने के लिए बिलासपुर आएंगी।