फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State Youth Men Boxing Competition started in Basoli una himachal

Youth Boxing Competition: ऊना के बसोली में स्टेट यूथ मैन बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू

Sat, 25 Jun 2022 10:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jun 2022 10:55 PM IST
सार

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-13 खिलाड़ियों को पांच से 11 जुलाई तक चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। ध्यान रहे कि प्रदेश की महिला टीम खेलो इंडिया प्रतियोगिता की रनरअप टीम रही हैं। 

विज्ञापन
State Youth Men Boxing Competition started in Basoli una himachal
स्टेट यूथ मैन बॉक्सिंग प्रतियोगिता - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सामुदायिक भवन बसोली में शनिवार को हिमाचल प्रदेश स्टेट यूथ मैन बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों के 113 बॉक्सर भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-13 खिलाड़ियों को पांच से 11 जुलाई तक चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। ध्यान रहे कि प्रदेश की महिला टीम खेलो इंडिया प्रतियोगिता की रनरअप टीम रही हैं। प्रतियोगिता में पहुंचे मंडी के सुंदरनगर के आशीष चौधरी ने टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया है। जुलाई में बर्मिंघम में होने वाली कॉमनवेल्थ खेलों में भाग लेने के लिए भी उनका चयन हुआ है।

विज्ञापन


किन्नौर की स्नेहा ने भी एशियन जूनियर बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया है। छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया हिमाचल प्रदेश में 10 बॉक्सिंग रिंग मंजूर हुए हैं। कहा कि बसदेहड़ा स्कूल प्रदेश का पहला स्कूल है, जहां बॉक्सिंग रिंग स्थापित किया गया है। आने वाले समय में संतोषगढ़ स्कूल और ऊना महाविद्यालय में भी बॉक्सिंग रिंग स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे।  हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन (एचपीबीए) के प्रदेश महासचिव सुरिंद्र शांडिल, एचपीबीए के उपाध्यक्ष मुकेश भटनागर, जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवंत ठाकुर, बीडीसी सदस्य परविंद्र कौर, बसोली की प्रधान शशि देवी व उपप्रधान बलदेव सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed