{"_id":"62b743b4e7bcea29a427eb9a","slug":"state-youth-man-boxing-competition-started-in-basoli-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Youth Boxing Competition: ऊना के बसोली में स्टेट यूथ मैन बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Youth Boxing Competition: ऊना के बसोली में स्टेट यूथ मैन बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू
Sat, 25 Jun 2022 10:55 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:55 PM IST
सार
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-13 खिलाड़ियों को पांच से 11 जुलाई तक चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। ध्यान रहे कि प्रदेश की महिला टीम खेलो इंडिया प्रतियोगिता की रनरअप टीम रही हैं।
विज्ञापन
स्टेट यूथ मैन बॉक्सिंग प्रतियोगिता
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सामुदायिक भवन बसोली में शनिवार को हिमाचल प्रदेश स्टेट यूथ मैन बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों के 113 बॉक्सर भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-13 खिलाड़ियों को पांच से 11 जुलाई तक चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। ध्यान रहे कि प्रदेश की महिला टीम खेलो इंडिया प्रतियोगिता की रनरअप टीम रही हैं। प्रतियोगिता में पहुंचे मंडी के सुंदरनगर के आशीष चौधरी ने टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया है। जुलाई में बर्मिंघम में होने वाली कॉमनवेल्थ खेलों में भाग लेने के लिए भी उनका चयन हुआ है।
विज्ञापन
किन्नौर की स्नेहा ने भी एशियन जूनियर बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया है। छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया हिमाचल प्रदेश में 10 बॉक्सिंग रिंग मंजूर हुए हैं। कहा कि बसदेहड़ा स्कूल प्रदेश का पहला स्कूल है, जहां बॉक्सिंग रिंग स्थापित किया गया है। आने वाले समय में संतोषगढ़ स्कूल और ऊना महाविद्यालय में भी बॉक्सिंग रिंग स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन (एचपीबीए) के प्रदेश महासचिव सुरिंद्र शांडिल, एचपीबीए के उपाध्यक्ष मुकेश भटनागर, जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवंत ठाकुर, बीडीसी सदस्य परविंद्र कौर, बसोली की प्रधान शशि देवी व उपप्रधान बलदेव सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन