Teacher Award HP: हिमाचल के 16 अध्यापकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, सरकार ने जारी की सूची
सरकारी स्कूलों में कार्यरत 16 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा। 100 अंकों के आधार पर 51 आवेदनों में से 12 शिक्षकों का चयन किया गया है। तीन शिक्षकों को सरकार की गठित राज्य चयन कमेटी ने चुना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 16 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा। 100 अंकों के आधार पर 51 आवेदनों में से 12 शिक्षकों का चयन किया गया है। तीन शिक्षकों को सरकार की गठित राज्य चयन कमेटी ने चुना है। बीते वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले सोलन के शिक्षक कमल किशोर को इस बार राज्य पुरस्कार मिलेगा। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर राजभवन शिमला में शाम 5:30 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। जिला शिमला के हाजल प्राइमरी स्कूल की जेबीटी अनुराधा 81 अंकों के साथ चयनित 12 शिक्षकों में अव्वल रही हैं। कांगड़ा के प्राइमरी स्कूल भलाड़ के मुख्य अध्यापक संजीव कुमार 78 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
शिमला के घणाहट्टी स्कूल के प्रिंसिपल सतीश कुमार, कुपवी स्कूल के प्रवक्ता (अर्थशास्त्र) राय सिंह रावत, जिला मंडी के भंगरोटू स्कूल के डीपीई विनोद कुमार, गोहर स्कूल के डीएम चमन लाल, कांगड़ा के पलियार स्कूल के प्रवक्ता हिंदी कुलदीप सिंह, सोलन के रामपुर स्कूल के टीजीटी मेडिकल प्रदीप कुमार, सिरमौर के लाणा मियून स्कूल के टीजीटी नॉन मेडिकल निशिकांत, ऊना के बसाल स्कूल के ओटी चमन लाल, बिलासपुर के कोटला स्कूल की जेबीटी अच्छरा लता, हमीरपुर के पालविन स्कूल के जेबीटी मोहन लाल शर्मा का चयन आवेदन के आधार पर हुआ है। जिला कुल्लू के बरान स्कूल के प्रिंसिपल गजेंद्र सिंह ठाकुर, मंडी के धरोटधार स्कूल के टीजीटी नॉन मेडिकल हरीश कुमार ठाकुर और जिला सिरमौर के सारहन स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह को चयन कमेटी ने चुना है। किन्नौर, चंबा और लाहौल स्पीति जिला से एक भी शिक्षक चयनित नहीं हुआ।
यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट