फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   State Startup Ranking 2022 Himachal awarded as best performing state

स्टेट स्टार्टअप रैंकिंग-2022: हिमाचल को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य का पुरस्कार, CM ने टीम की सराहना की

Tue, 16 Jan 2024 09:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 16 Jan 2024 09:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उद्योग विभाग और स्टार्टअप टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश न केवल देश बल्कि दुनिया भर में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में अग्रणी बनने के लिए प्रयासरत है।

विज्ञापन
State Startup Ranking 2022 Himachal awarded as best performing state
पुरस्कार देते मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत मंडपम नई दिल्ली में उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा राज्यों के स्टार्टअप रैंकिंग-2022 कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश को श्रेणी-बी (एक करोड़ से कम आबादी वाले राज्य) में सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मर पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार राज्य में बेहतरीन स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए प्रदान किया गया। प्रदेश का मूल्याकंन सात सुधार क्षेत्रों और 27 कार्य बिन्दुओं पर किया गया। जिनका राज्य में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य को क्षमता निर्माण में अग्रणी, फंडिग लीडर, सस्टेनेबिलिटी प्रमोटर, इनक्यूबेशन हब, मेंटरशिप चौंपियन, इनोवेटिव लीडर और संस्थागत चैंपियन के रूप में मान्यता दी गई।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उद्योग विभाग और स्टार्टअप टीम की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश न केवल देश बल्कि दुनिया भर में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में अग्रणी बनने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिकीकरण की गति बढ़ाने के साथ-साथ रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत सभी हितधारकों के लिए इंटरेक्टिव पोर्टल का निर्माण, उच्च शिक्षा संस्थानों में जागरूकता और पहुंच के लिए प्रभावी तंत्र बनाने तथा स्टार्टअप को प्रदर्शन एवं विपणन के अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न पहल शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार नई स्टार्टअप नीति लेकर आएगी जिसमें ग्रामीण आधारित स्टार्टअप और महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप के लिए विशेष प्रावधान होंगे। राज्य सरकार भारतीय प्रबंधन संस्थान सिरमौर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर और डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नंेस विभाग में नए इन्कुवेशन केंद्र स्थापित करेगी। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने तथा निवेशक मित्र वातावरण तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा महत्वकांक्षी पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश प्रति व्यक्ति सबसे अधिक इनक्यूबेटर सेंटर वाले राज्य में से एक है। हिमाचल प्रदेश को हाल ही में भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में भी चुना गया था। स्टेट स्टार्टअप रैंकिंग कार्यक्रम में उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रधान सचिव उद्योग आरडी नजीम, निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति, संयुक्त निदेशक दीपिका खत्री को सराहनीय प्रयासों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed