Shimla: प्रदेश ओलंपिक संघ ने रद्द की हैंडबाल एसोसिएशन की मान्यता
बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि हैंडबाल एसोसिएशन के दोबारा से चुनाव करवाए जाएंगे और इसके लिए एक एडहॉक कमेटी का गठन किया गया। इसका अध्यक्ष राजकुमार ब्रांटा को बनाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश ओलंपिक संघ ने हैंडबाल एसोसिएशन की मान्यता को रद्द कर दिया है। राजधानी के होलीडे होम होटल में ओलंपिक खेल संघ की वार्षिक बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि हैंडबाल एसोसिएशन के दोबारा से चुनाव करवाए जाएंगे और इसके लिए एक एडहॉक कमेटी का गठन किया गया। इसका अध्यक्ष राजकुमार ब्रांटा को बनाया गया है। सुरेंद्र शांडिल, प्रताप वर्मा, और देवी दत्त तंवर को भी कमेटी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया। यह कमेटी प्रदेश में हैंडबाल गतिविधियों को संचालित करेगी और संघ के चुनाव करवाने की जिम्मेदारी निभाएगी।
इसके अलावा बैठक का प्रमुख विषय युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित कर नशे से दूर रखना रहा। महासचिव राजेश भंडारी ने कहा कि जब तक प्रदेश में खेल बचेगा, तभी प्रदेश का युवा बचेगा। खेलों के विकास के लिए एक स्पोर्ट्स डेवलपमेंट कमेटी के गठन का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इस कमेटी में सुखराम, योगेश्वर, कुलदीप राणा, जगदीश प्रताप वर्मा, सुरेंद्र शांडिल, दीपक रानीत, और नीलम को शामिल किया गया। बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि हिमाचल प्रदेश सरकार से जारी अनुदान राशि को शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। भंडारी ने कहा कि प्रदेश में खेलों के बढ़ावे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
चार खेलों को स्थायी मान्यता
बैठक में हिमाचल प्रदेश ओलंपिक खेल संघ ने चार खेलों आइस स्केटिंग, नेटबाल, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग और स्नोबोर्ड को स्थाई मान्यता देने का निर्णय लिया गया। इससे पहले इन खेलों के पास अस्थायी मान्यता थी।