Himachal BJP: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष किए घोषित
किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में बलवंत ठाकुर, रविंद्र परिहार, चमन सिंह डडवाल, अजय शर्मा, यशवीर जस्टा और परिवेश शर्मा कार्य करेंगे। प्रदेश महामंत्री अखिलेश कपूर और संजीव ठाकुर होंगे।
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के बाद प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में बलवंत ठाकुर, रविंद्र परिहार, चमन सिंह डडवाल, अजय शर्मा, यशवीर जस्टा और परिवेश शर्मा कार्य करेंगे। प्रदेश महामंत्री अखिलेश कपूर और संजीव ठाकुर होंगे। प्रदेश सचिव का दायित्व सुनील ठाकुर, दिनेश शर्मा हैप्पी, संजय कुमार, सुरेंद्र भारती, भागीरथ धरवाल और कमल ठाकुर को सौंपा गया। कोषाध्यक्ष संजय उपाध्याय होंगे। मुख्य प्रवक्ता संजीव शर्मा टिंका होंगे। प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप शर्मा, डॉ राकेश मिन्हास, दलीप पाल, दीपक पनाईक, प्रेम राज झामटा, वेद ठाकुर, छविन्द्र पाल, मदन राणा, महेंद्र काल्टा और सतपाल सिंह होंगे।
मीडिया प्रभारी महेंद्र शर्मा होंगे, सह मीडिया प्रभारी हेमराज, रूपेंद्र ठाकुर, प्रदीप चौहान, अमित चौहान, डॉ. सुकृत सागर, किशोर कुमार, अजय जरेट, रामकृष्ण मदराड़ी, सुभाष वर्मा, राम लोक, जयलाल लंबरदार, अजय भेरटा और सुनील चौहान होंगे। कार्यालय सचिव इंद्र ठाकुर, सह कार्यालय सचिव कपिल शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक गोविंद ठाकुर, सह सोशल मीडिया संयोजक अभिनव गुलेरिया, आभा ठाकुर, सुनीता खरवाल और रामचंद्र शर्मा होंगे। प्रदेश आईटी सयोजक प्रणव शर्मा, सह संयोजक आईटी रेणु कडैईक, शेषपाल, जुगल किशोर और मोहिंद्र सिंह नियुक्त किए गए हैं।
संजीव ने बताया कि बालम सिंह चंबा के जिला अध्यक्ष होंगे, कांगड़ा के अभिनय भाटिया, नूरपुर के रामेश्वर परमार, देहरा के जसवीर सिंह गुलेरिया, पालमपुर के अशोक राणा, लाहौल स्पीति के शमशेर सिंह, कुल्लू के दुनी चंद, मंडी के दलीप कुमार, सुंदरनगर के रोशन ठाकुर, हमीरपुर के अनिल कुमार, ऊना के जसविंद्र सिंह, बिलासपुर सत्यदेव शर्मा, सोलन के तीर्थानंद भारद्वाज, सिरमौर के रामेश्वर शर्मा, महासू के संदीप रोल्टा, शिमला के दिनेश ठाकुर और किन्नौर के रघुदास नेगी जिला अध्यक्ष होंगे।
तूफान में मदद के लिए भाजपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
तमिलनाडु, चेन्नई समेत अन्य इलाकों में चक्रवाती तूफान से भारी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए प्रदेश भाजपा ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने कहा हिमाचल के बड़ी संख्या में लोग इन राज्यों में रहते हैं। कुछ आईटी सेक्टर में कार्यरत हैं। इसी को देखते हुए भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व ने उनकी मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी भी परेशानी में यहां पर फंसे लोग मोबाइल नंबर 9150021836, 9150021838 और 8925818859 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लोगों की मदद के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। वहीं हिमाचल प्रदेश नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी इस पर नजर बनाए हुए हैं।