{"_id":"80f84e37909bb5fcaae507c27e0f55aa","slug":"state-level-una-festival-from-9-nov-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलीम, चीमा, मिस पूजा मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलीम, चीमा, मिस पूजा मचाएंगे धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 05 Nov 2014 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय ऊना महोत्सव 9 से 11 नवंबर तक पूरी शानो शौकत व परंपरागत उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। महोत्सव के दौरान जहां हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाते कार्यक्रम भी अपनी खुशबू बिखेरेंगे, वहीं नामी गिरामी पंजाबी कलाकार सर्वजीत चीमा, मास्टर सलीम व मिस पूजा भी लोगों को नचाएंगे।
विज्ञापन
महोत्सव में प्रदेश का नंबर वन समाचार पत्र अमर उजाला मीडिया प्रायोजक की भूमिका निभाएगा। तीन दिन तक चलने वाले इस उत्सव में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका दिया जाएगा। वीरवार को उद्योग मंत्री ने महोत्सव की तैयारियों के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह महोत्सव ऊना जिला की गौरवपूर्ण सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और इसे पूरी गरिमा से मनाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को इस महोत्सव में अपने स्टॉल लगाकर सरकार की विभिन्न स्कीमों जानकारी देने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महोत्सव का शुभारंभ शोभायात्रा से होगा, जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। शोभायात्रा में जिला की उन विभूतियों को भी आमंत्रित करने के उन्होंने निर्देश दिए, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाया है और जिला का नाम रोशन किया है।
प्रदर्शनियां और बेबी शो होंगे आकर्षक
इस महोत्सव में सरकारी व गैर सरकारी विभागों की प्रदर्शनियां, बेबी शो, डॉग शो, फलावर शो, वेजिटेबल शो, विभिन्न प्रकार के खाने के स्टाल प्रमुख आकर्षण होंगे। इसके अलावा खेलों का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर प्रकाशित बहुरंगी स्मारिका में जिला के विकास, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहलुओं को दर्शाते लेख प्रकाशित किए जाएंगे।
तीन सांस्कृतिक संध्याएं होंगी
महोत्सव कमेटी ने तीनों कल्चरल नाईटों के स्टार कलाकार भी तय कर लिए हैं। पहली सांस्कृतिक संध्या में 9 नवंबर को मशहूर पंजाबी कलाकार सर्वजीत चीमा, 10 नवंबर को दूसरी नाइट में मास्टर सलीम एवं 11 नवंबर की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मिस पूजा अपने फन के जौहर दिखाएंगी। तीनों दिन हिमाचल के जाने माने कलाकारों एवं स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर अवसर दिया जाएगा और हिमाचली संस्कृति की खुशबू से भी तीनों सांस्कृतिक संध्याएं गुलजार रहेंगी।
बैठ में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डीसी व राज्य स्तरीय सोमभद्रा महोत्सव कमेटी के चेयरमैन अभिषेक जैन, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष एडवोकेट वीरेन्द्र धर्माणी, एग्रो पैकेजिंग के पूर्व उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा, एडीएम राकेश कुमार मारिया, एएसपी वीरेन्द्र ठाकुर, तीनों एसडीएम, सहायक आबकारी व कराधान आयुक्त राजीव डोगरा व एसई स्वां प्रोजेक्ट एनएम सैणी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।