फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   State level statehood day will be celebrated in Baijnath, CM will participate; Administration is busy in prepa

Kangra: बैजनाथ में होगा राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह, सीएम करेंगे अध्यक्षता; तैयारियां शुरू

Mon, 13 Jan 2025 02:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Jan 2025 02:20 PM IST
सार

समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस अवसर पर बैजनाथ के इंदिरा ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन
State level statehood day will be celebrated in Baijnath, CM will participate; Administration is busy in prepa
उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में बैइक हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्य स्तरीय समारोह 25 जनवरी को जिला कांगड़ा के उपमंडल बैजनाथ में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस अवसर पर बैजनाथ के इंदिरा ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। 25 जनवरी 2025 को सुबह 11:00 बजे बैजनाथ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह की शुरुआत होगी।

विज्ञापन


 डीसी ने बताया कि बैजनाथ में राज्य स्तरीय समारोह के लिए पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग,जल शक्ति विभाग, भाषा विभाग, नगर परिषद देहरा सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी भूमिका से अवगत करा दिया गया है। राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारियों में जुट गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से राज्य स्तरीय समारोह के सफल संचालन को लेकर विभागों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। विभागीय अधिकारियों को संबंधित कार्यों और व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में शिक्षण संस्थानों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उपायुक्त ने अधिकारियों व विभागों को समारोह के सफल आयोजन के लिए पूर्व योजना एवं पूर्ण योजना से तैयारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को समारोह में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में आयोजित होगा जिला स्तरीय गणतंत्र समारोह
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय समारोह धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समारोह के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस पर परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रारूप तैयार करने के लिए भी कहा गया। उन्होंने कहा कि समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, सैन्य सम्मान प्राप्त विशिष्ट जनों को आमंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed