फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State level skiing and snowboard competition from in Solanganala manali kullu

Kullu News: सोलंगनाला में 26 से राज्य स्तरीय स्कीइंग और स्नो बोर्ड प्रतियोगिता

Sat, 21 Jan 2023 06:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Jan 2023 06:01 PM IST
सार

26 से 28 जनवरी तक सोलंगनाला में राज्य स्तरीय स्कीइंग एवं स्नो बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विंटर गेम्स एसोसिएशन ने प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन
State level skiing and snowboard competition from  in Solanganala manali kullu
सोलंगनाला में स्कीइंग(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्फबारी के बाद अब शीतकालीन खेलों का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही सोलंगनाला की स्की ढलान पर राज्यभर के स्कीयर्स उतरेंगे। 26 से 28 जनवरी तक सोलंगनाला में राज्य स्तरीय स्कीइंग एवं स्नो बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विंटर गेम्स एसोसिएशन ने प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन ने प्रदेश के सभी क्लबों को न्योता दे दिया है। सोलंगनाला की ढलानों में भारी बर्फबारी होने से स्कीइंग से जुड़े खिलाड़ियों में भारी उत्साह है। ढलानों में तीन फीट से अधिक बर्फ जमा हो गई है। स्थानीय खिलाड़ियों ने ढलानों का रुख कर लिया है।

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का चयन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर चंद ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। स्की एंड स्नोबोर्ड इंडिया के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश खेल परिषद, हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण खेल संस्थान मनाली के सहयोग से यह आयोजन हो रहा है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। स्की ढलान में बर्फ को दबाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed