फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   State-level Republic Day celebrations at Shimla.

शिमला में होगा राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, देखें शेड्यूल

Fri, 13 Jan 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 13 Jan 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
State-level Republic Day celebrations at Shimla.

हिमाचल प्रदेश का राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2017 को ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, मुख्य संसदीय सचिव नंदलाल और रोहित ठाकुर भी राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल कांगड़ा जिला के धर्मशाला, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर मंडी, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली हमीरपुर, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया बिलासपुर, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी चंबा और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना में जिलास्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, सिरमौर जिला के नाहन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल सोलन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा लाहौल स्पीति जिला के केलांग, आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह कुल्लू और हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी किन्नौर जिला के रिकांगपिओ में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती, जगजीवन पाल कांगड़ा जिला के धर्मशाला, राजेश धर्माणी बिलासपुर, विनय कुमार नाहन, सोहन लाल ठाकुर और मनसा राम मंडी और इंद्रदत्त लखनपाल हमीरपुर में जिलास्तरीय समारोहों के मौके पर उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed