यहां आयोजित होगा हिमाचल का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौरा में होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को हेलीकाप्टर से रैहन ग्राउंड में उतरे। इस दौरान प्रशासनिक अमले सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
सीएम ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को समस्याओं के निदान के निर्देश दिए। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार भी मौजूद रहेंगे।
ऐतिहासिक रिज पर होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
72वें स्वतंत्रता दिवस ऐतिहासिक रिज मैदान पर बुधवार को मनाया जाएगा। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मंत्री सुबह ग्यारह बजे तिरंगा झंडा फहराकर परेड को भी सलामी देंगे।
हिमाचल प्रदेश पुलिस की महिला और पुरुष, होमगार्ड जवान, एनसीसी कैडेट सलामी देंगे। शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोर्टमोर, लक्कड़ बाजार, छोटा शिमला, खलीनी, बालूगंज और लालपानी स्कूल के छात्र एवं छात्राएं प्रस्तुति पेश करेंगे।
इसके अलावा होमगार्ड के जवान बैंड डिस्प्ले और करतब भी पेश किए जाएंगे। मंगलवार को जवानों और कैडेट ने फुल ड्रेस रिहर्सल भी की। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के इंतजाम का जायजा भी पुलिस द्वारा लिया गया। पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर आवाजाही को लेकर गश्त करते रहे।