फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State level Independence Day celebrations will be held in Sirmour's Sarahan

Independence Day Function: सिरमौर के सराहां में होगा राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

Thu, 11 Aug 2022 05:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Aug 2022 05:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सराहां पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इनके अलावा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार धर्मशाला में होंगे। मंत्रियों की भी ड्यूटी तय की गई है। 

विज्ञापन
State level Independence Day celebrations will be held in Sirmour's Sarahan
राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में इस बार राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला सिरमौर के सराहां में होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सराहां पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इनके अलावा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार धर्मशाला में होंगे। मंत्रियों की भी ड्यूटी तय की गई है। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर मंडी के कंसा चौक, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज शिमला, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी किन्नौर के रिकांगपिओ, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा लाहौल-स्पीति के केलांग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ऊना, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह हमीरपुर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर कुल्लू और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल सोलन में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

विज्ञापन


वन मंत्री राकेश पठानिया चंबा के बनीखेत और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राजिंद्र गर्ग बिलासपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज और मुख्य सचेतक बिक्रम सिंह जरयाल बनीखेत में मंत्री राकेश पठानिया के साथ होंगे। उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी हमीरपुर में मंत्री बिक्रम सिंह के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चंद धवाला धर्मशाला में प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के साथ जिलास्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed