{"_id":"6436c9a91088f1434b0b27d7","slug":"state-level-himachal-day-celebration-will-be-held-on-the-banks-of-sutlej-river-in-kaza-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Day: काजा में सतलुज नदी किनारे होगा राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Day: काजा में सतलुज नदी किनारे होगा राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह
Wed, 12 Apr 2023 08:39 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 12 Apr 2023 08:39 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे और उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करेंगे। सीएम के स्पीति के तीन दिवसीय दौरे को लेकर यहां के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
काजा में हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियां।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के काजा उपमंडल के मुख्यालय में सतलुज नदी के किनारे स्थित मेला ग्राउंड में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे और उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करेंगे। सीएम के स्पीति के तीन दिवसीय दौरे को लेकर यहां के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त काजा अभिषेक वर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय दौरे के दौरान 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री सगनम हेलीपैड पर 12.15 बजे पहुंचेंगे और सगनम पंचायत के लोग उनका पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद 12.45 बजे मुख्यमंत्री का काफिला कूंगरी गोम्पा में पहुंचेगा और यहां मुख्यमंत्री विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे। कुंगरी गोम्पा में दोपहर भोजन के बाद डंखर गांव में पुराने गोम्पा में भी दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए जाएंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
शाम 5 बजे के करीब नये परिधि गृह काजा में पहुंचेंगे। रात्रि ठहराव भी नये परिधि गृह काजा में ही रहेगा। 15 अप्रैल को प्रातः 10 बजे काजा मोनेस्ट्री में पूजा-अर्चना के लिए भी जाएंगे। इसके बाद राज्यस्तरीय समारोह में शिरकत करेंगे। स्पीति के छाम नृत्य की प्रस्तुति के साथ प्रदेश के अन्य जिलों के सांस्कृतिक दल रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। जिले के स्थानीय कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री यहां पौधरोपण भी करेंगे। इसके बाद 3 नई एंबुलेंस सेवाएं स्पीति की आम जनता को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन