फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   State level function of Himachal statehood day will be held in kunihar solan

हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर यहां होगा राज्यस्तरीय समारोह

Fri, 25 Jan 2019 10:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुनिहार(सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुनिहार(सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 25 Jan 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
State level function  of Himachal statehood day will be held in kunihar solan

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह वीरवार को कुनिहार में होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फ हराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। 25 जनवरी, 1971 को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोलन जिले के अर्की उपमंडल के कुनिहार में पूर्ण राज्यत्व दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जयराम ठाकुर सुबह 11 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ‘एक बूटा बेटी के नाम’ योजना के तहत पौधरोपण करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) में महिला विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, बीएसएनएल, सहकारिता विभाग, जोगिंद्रा कोऑपरेटिव बैंक, ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग सहित विभिन्न विभागों की ओर से लगाई प्रदर्शनियों का सीएम अवलोकन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों को घोषणाओं की उम्मीद 

State level function  of Himachal statehood day will be held in kunihar solan

इसके अलावा राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत अन्नप्राशन संस्कार और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी करेंगे। इस दौरान झांकियों से प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों को रूबरू करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री दोपहर बाद 1:10 बजे कुनिहार स्कूल में आयोजित एट होम में भाग लेंगे। कार्यक्रम स्थल पर वीरवार को उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने बताया कि कुनिहार में यातायात, कानून व सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सरकारी कर्मचारियों को डीए, अंतरिम राहत जैसी कई घोषणाओं की उम्मीद है। अनुबंध कर्मचारी भी नियमितीकरण की उम्मीद लगाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed