{"_id":"b0c1008fafa11615f0f10bdea02997de","slug":"state-level-declamation-competition-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट लेवल पर दमखम दिखाएंगे भाई-बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट लेवल पर दमखम दिखाएंगे भाई-बहन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Fri, 18 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बच्चों के राज्य स्तरीय मुकाबलों में रामपुर उपमंडल के भाई-बहन जौहर दिखाएंगे। सराहन जैसे ग्रामीण परिवेश के बच्चे इन प्रतियोगिताओं में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहन के छठी कक्षा के ऋतांश और नौवीं कक्षा की गीतांशी नवंबर में होने वाली राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जिला शिमला से भाग लेंगी।
विज्ञापन
दोनों का चयन छात्र वर्ग की अंडर-14 और छात्रा वर्ग अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ऋतांश ने चौपाल में हुई जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया था। गीतांशी ने राजकीय उच्च पाठशाला मशनू में हुई जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। दोनों सगे भाई बहन हैं।
विज्ञापन
यह जानकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू के शारीरिक शिक्षक दुर्गा प्रसाद ने दी। उन्होंने कहा कि इनके पिता प्रताप सिंह और माता राधा देवी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। प्रधानाचार्य पदम बिष्ट और पीटीई सुशील जिस्टू ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अंडर-14 छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता 6 नवंबर को घुमारवीं में होगी। अंडर-19 छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 22 नवंबर से हमीरपुर में होनी है।
विज्ञापन