फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State level committee approved 60 cases of industrial development

Shimla News: राज्य स्तरीय समिति ने मंजूर किए औद्योगिक विकास के 60 मामले

Tue, 27 Feb 2024 07:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Feb 2024 07:28 PM IST
सार

प्रधान सचिव उद्योग आरडी नजीम की अध्यक्षता में शिमला में राज्य स्तरीय समिति की 12वीं बैठक हुई। इन उद्योगों में प्लांट और मशीनरी स्थापित करने पर 721.78 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। 

विज्ञापन
State level committee approved 60 cases of industrial development
औद्योगिक इकाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग की औद्योगिक विकास योजना में प्रदेश सरकार को मिले 60 मामलों को स्वीकृति मिली है। मंगलवार को प्रधान सचिव उद्योग आरडी नजीम की अध्यक्षता में शिमला में राज्य स्तरीय समिति की 12वीं बैठक हुई। इन उद्योगों में प्लांट और मशीनरी स्थापित करने पर 721.78 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है और 2,118 लोगों को रोजगार मिला है। इन मामलों में कुल 235.72 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिलेगी, यह मामले भारत सरकार को भेजे जाएंगे ताकि सब्सिडी शीघ्र प्राप्त हो सके। समिति के सदस्य सचिव एवं निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति ने राज्य स्तरीय समिति के समक्ष दावे प्रस्तुत किए और एक एक कर विश्लेषण के आधार पर निर्णय लिए गए। औद्योगिक विकास योजना में नए उद्योग स्थापित करने और स्थापित औद्योगिक इकाइयों के विस्तार के लिए केंद्रीय पूंजी निवेश प्रोत्साहन (सीसीआईआईएसी) के माध्यम से दिया जाएगा। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed