फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State Level Bankers Committee meeting: Banks approve 2900 proposals of Mukhyamantri Swavalamban Yojana

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति बैठक: मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के 2900 प्रस्तावों को बैंकों की मंजूरी

Mon, 28 Mar 2022 07:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Mar 2022 07:56 PM IST
सार

एसएलबीसी की 163वीं बैठक सोमवार को संयोजक यूको बैंक की ओर से शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निदेशक और सीईओ यूको बैंक सोमा शंकर प्रसाद और मुख्य सचिव हिमाचल सरकार राम सुभग सिंह ने की। 

विज्ञापन
State Level Bankers Committee meeting: Banks approve 2900 proposals of Mukhyamantri Swavalamban Yojana
 राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति(एसएलबीसी) की 163वीं बैठक सोमवार को संयोजक यूको बैंक की ओर से शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निदेशक और सीईओ यूको बैंक सोमा शंकर प्रसाद और मुख्य सचिव हिमाचल सरकार राम सुभग सिंह ने की। सोमा शंकर प्रसाद ने बैंकों द्वारा प्रदेश के वित्तीय उत्थान में दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में वर्ष 2021-22 के लिए रखे गए 3000 ऋण प्रस्तावों के लक्ष्य के विपरीत 2900 प्रस्तावों को स्वीकृत करने की उपलब्धि प्राप्त कर ली है। बैंकों ने आश्वासन दिया कि वे 31 मार्च से पहले इस अंतराल को पूरा कर लेंगे।

विज्ञापन


इस उपलब्धि के लिए मुख्य सचिव एवं निदेशक उद्योग विभाग ने बैंकों के योगदान की सराहना की। वार्षिक ऋण योजना के तहत अभी तक बैंकों ने दिसंबर 2021 तक प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्यों का 94 फीसदी प्राप्त कर लिया है। बैंकों ने आश्वासन दिया कि मार्च 2022 के लिए निर्धारित लक्ष्य पूरे कर लिए जाएंगे। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना, डीजीएम एवं संयोजक यूको बैंक एसएस नेगी, उपमुख्य प्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक शिमला आतिश आनंत और महाप्रबंधक नाबार्ड बीआर प्रेमी सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed