फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   state level athletics competition 2021 himachal pradesh in kullu

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता: दस किमी की दौड़ में रमेश रहे सबसे आगे

Mon, 15 Nov 2021 01:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Nov 2021 01:22 PM IST
सार

महिला ओपन वर्ग में निकिता ने पहला, तमन्ना ने दूसरा तथा मंजुला कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-20 पुरुष वर्ग की आठ किमी दौड़ में चमन लाल ने पहला, शिवम ने दूसरा तथा इकबाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
state level athletics competition 2021 himachal pradesh in kullu
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेते प्रदेशभर से आए खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला मुख्यालय कुल्लू में पुरुष व महिला वर्ग की राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, सोलन, चंबा, किन्नौर, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, ऊना और कांगड़ा के 225 से अधिक एथलीटों ने दमखम दिखाया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से सेवानिवृत्त निदेशक एवं अर्जुन अवार्डी सुमन रावत मेहता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।  प्रतियोगिता में दस किमी पुरुष ओपन वर्ग में रमेश ने पहला, शेर सिंह ने दूसरा और राजेंद्र कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


महिला ओपन वर्ग में निकिता ने पहला, तमन्ना ने दूसरा तथा मंजुला कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-20 पुरुष वर्ग की आठ किमी दौड़ में चमन लाल ने पहला, शिवम ने दूसरा तथा इकबाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की अंडर-20 वर्ग की छह किमी प्रतिस्पर्धा में शिवाली ने पहला, गंगा ने दूसरा और शिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


वहीं, पुरुष वर्ग के अंडर-18 वर्ग की छह किमी प्रतिस्पर्धा में रोहित ने पहला, अभय कपूर ने दूसरा तथा राहुल ने तीसरा स्थान पाया। जबकि महिला अंडर-18 वर्ग की चार किमी प्रतिस्पर्धा में राशि प्रथम, ज्योति द्वितीय तथा सेजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुमन ने कहा कि खेलें हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं, जो हमें शारीरिक तथा मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाती हैं। राज्य एथलेटिक्स संघ व जिला कुल्लू एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिता आयोजित की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे विजेताओं को स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला कुल्लू एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष गौरव भारद्वाज, सचिव युवराज वर्मा, मीडिया प्रभारी एकलव्य भारद्वाज, एडीपीईओ कुल्लू नरेंद्र आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed