फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State Congress General Secretary Dharampal thakur left Congress in support of Harsh Mahajan

शिमला: हर्ष महाजन के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस महासचिव धर्मपाल ने छोड़ी कांग्रेस

Tue, 11 Oct 2022 06:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Oct 2022 06:41 PM IST
सार

धर्मपाल ठाकुर ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भेजे इस्तीफे में पार्टी की सदस्यता छोड़ने के साथ सभी पदों से भी त्यागपत्र देने की बात कही है। धर्मपाल ठाकुर को हर्ष महाजन के सिपहसलार के तौर पर जाना जाता है।

विज्ञापन
State Congress General Secretary Dharampal thakur left Congress in support of Harsh Mahajan
धर्मपाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के समर्थन में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव धर्मपाल ठाकुर ने भी पार्टी छोड़ दी है। धर्मपाल ठाकुर ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भेजे इस्तीफे में पार्टी की सदस्यता छोड़ने के साथ सभी पदों से भी त्यागपत्र देने की बात कही है। धर्मपाल ठाकुर को हर्ष महाजन के सिपहसलार के तौर पर जाना जाता है। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को चुनने के लिए हुई राज्य चुनाव कमेटी की बैठक में बनाए गए पैनल में धर्मपाल ठाकुर का नाम भी शिमला शहरी सीट से स्क्रीनिंग कमेटी को भेजा गया था। धर्मपाल ठाकुर पूर्व कांग्रेस सरकार में आईटीआई जिला शिमला के अध्यक्ष रह चुके हैं। धर्मपाल ने कहा कि कांग्रेस अब नेतृत्वविहीन हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह में उनकी आस्था थी। उनके लिए अपने जीवन के 32 वर्ष कांग्रेस को पूरी निष्ठा से समर्पित किए। अब प्रदेश कांग्रेस में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि धर्मपाल ठाकुर की शिमला में कांग्रेस के दबंग युवाओं के तौर पर पहचान रही है। मूलत: रामपुर बुशहर निवासी धर्मपाल ठाकुर को वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य सिंह के खास समर्थकों के तौर पर जाना जाता है। धर्मपाल ठाकुर वर्ष 1993-94 में संजौली कॉलेज के एनएसयूआई कैंपस अध्यक्ष रहे हैं। 1996 में शिमला शहर के एनएसयूआई अध्यक्ष बने। इसके बाद एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव, यूथ कांग्रेस में सचिव और यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कार्यकाल के दौरान धर्मपाल ठाकुर को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। कुलदीप राठौर के कार्यकाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पद पर रहे। वर्तमान में धर्मपाल प्रदेश महासचिव के अलावा शिमला संसदीय सीट के प्रभारी भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed