{"_id":"192e3db0c9428752ff0624b572d62ad4","slug":"state-co-operative-bank-employee-get-dipawali-offer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
Updated Thu, 16 Oct 2014 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सहकारी बैंक ने दिवाली पर अपने कर्मचारियों को एक महीने का अतिरिक्त बोनस देने का फैसला लिया है। बैंक को 2013-14 वित्तीय वर्ष में 107 करोड़ का लाभ अर्जित हुआ है, इसके चलते बैंक प्रबंधन ने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
कर्मचारी संघ के प्रधान वीरेंद्र खुराना और महासचिव अनिल चौहान ने बताया कि बैंक प्रबंधन के प्रोत्साहन व कर्मचारी हितैषी निर्णयों से बैंक कर्मचारियों की कार्य कुशलता में और अधिक निखार आएगा।
विज्ञापन
कर्मचारी संघ के चीफ पैटर्न व ऑफिसर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आरपी नेंटा ने समस्त कर्मचारियों की ओर से बैंक प्रबंधन को विश्वास दिलाया कि बैंक का हर कर्मचारी पूरी ईमानदारी से बैंक व्यवसाय के लिए काम करेगा। उन्होंने बैंक प्रबंध निदेशक अमिताभ अवस्थी और अध्यक्ष हर्ष महाजन का आभार जताया।
विज्ञापन