{"_id":"59356f7f4f1c1b801c9c7d60","slug":"state-chief-information-commissioner-appointment-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना आयुक्त पर फिर टला फैसला, बैठक में नहीं आए धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना आयुक्त पर फिर टला फैसला, बैठक में नहीं आए धूमल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 06 Jun 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर सोमवार को भी फैसला नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सरकारी निवास ओक ओवर शिमला में हाई पावर कमेटी की बैठक में नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल नहीं आए।
विज्ञापन
बाद में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक से पहले वीरभद्र-स्टोक्स में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। सात जून को राज्य सूचना आयुक्त केडी बातिश की सेवानिवृत्ति से पहले अगर इस पद को भरने पर निर्णय नहीं हुआ तो राज्य सूचना आयोग बगैर मुखिया के होगा।
विज्ञापन
सोमवार को ओक ओवर शिमला में हाई पावर कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। इस कमेटी के तीन सदस्य मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि विपक्ष के नेता धूमल कहीं अन्यत्र व्यस्तता होने के कारण इस कमेटी में नहीं आ पाए। ऐसे में ये बैठक आगे टल गई। सीएम वीरभद्र सिंह सवेरे मंडी में एक कार्यक्रम में चले गए। उसके बाद शिमला पहुंचते ही उन्होंने राज्य सचिवालय में आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स के साथ बैठक कर इस विषय पर चर्चा की।
मगर धूमल की राय लिए बगैर इस पद पद नियुक्ति के लिए अभी तक कोई नाम तय नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि संभव है कि एक-दो दिन में इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया।