फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   State Bird of Himachal jujurana.

पिंजरे से बाहर आएगा राज्य पक्षी जाजुराना

Tue, 16 Jun 2015 11:43 PM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 16 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
State Bird of Himachal jujurana.

हिमाचल में अब तक पिंजरे में बंद रहने वाला राज्य पक्षी जाजुराणा अब खुले जंगलों में विचरण करता नजर आएगा। प्रदेश सरकार ने जाजुराना की संख्या बढ़ाने और उसे पिंजरे से मुक्त करने का फैसला लिया है। देश-दुनिया के एकमात्र जाजुराना प्रजनन केंद्र सराहन में जैसे-जैसे राज्य पक्षी की संख्या बढ़ती जाएगी, वैसे-वैसे बड़े पक्षियों को जंगल में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने लगभग एक दशक पहले मोनाल के बजाय जाजुराना को राज्य पक्षी घोषित किया गया था ताकि दुर्लभ पक्षी का संरक्षण किया जा सके। दुनिया भर में जाजुराना की संख्या महज 2500 है। प्रजनन केंद्र सराहन में कुल 26 जाजुराना हैं। इसमें 13 नर जबकि 13 ही मादा जाजुराना है।
विज्ञापन


इनकी उम्र 1 साल से अधिक है। केंद्र का दावा है कि पूरे प्रदेश में और कहीं भी जाजुराना नहीं पाया है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए चिडि़याघर और नेचर पार्क में यहीं से जाजुराना भेजे जाते हैं। हालांकि, कुल्लू स्थित विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन पार्क में जाजुराना होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में आधिकारिक तौर पर इनकी कभी गिनती नहीं हुई है। वाइल्ड लाइफ विंग संख्या बढ़ने पर इन्हें साइंटिफिक तरीके से जंगलों में छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य पक्षी जाजुराना को जंगल में छोड़ने का फैसला लिया गया है। जैसे-जैसे सराहन प्रजनन केंद्र में राज्य पक्षी की संख्या बढ़ती जाएगी, वैसे-वैसे इनको पिंजरे से बाहर निकाला जाएगा। जाजुराना दुर्लभ पक्षी है, दुनिया में इसकी संख्या काफी कम है।
-ठाकुर सिंह भरमौरी, वन मंत्री, हिमाचल प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed