कर्मचारी चयन आयोग: तीन पोस्ट कोड के भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, क्लर्क एलडीआर परीक्षा का शेड्यूल तय
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 868 डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक पद को भरने के लिए आयोग ने नवंबर 2020 में इस एक पद के लिए आवेदन मांगे थे। इसके बाद मार्च 2021 में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने तीन विभिन्न पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं के फाइनल परिणाम घोषित किए हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 868 डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक पद को भरने के लिए आयोग ने नवंबर 2020 में इस एक पद के लिए आवेदन मांगे थे। इसके बाद मार्च 2021 में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके बाद सितंबर 2021 में स्किल टेस्ट तथा मूल्यांकन परीक्षा करवाई थी। रोलनंबर 868003549 वीरेंद्र सिंह का इस पद के लिए चयन हुआ है। पोस्ट कोड 897 मेंटेनेंस सुपरवाइजर के एक पद के लिए रोलनंबर 897000512 अभिषेक चौधरी का चयन हुआ है। जबकि पोस्ट कोड 898 अकाउंटेंट के दो पदों के लिए रोलनंबर 898000102 किशोरी लाल और रोलनंबर 898000320 कुलदीप सिंह का चयन हुआ है।
वहीं, पोस्ट कोड 957 क्लर्क एलडीआर के 20 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा 27 मार्च को सुबह के सत्र में होगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को रोलनंबर सहित एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से परीक्षा से पंद्रह दिन पूर्व भेजे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आयोग से संपर्क कर सकते हैं।