{"_id":"694a977363979beefe0270bf","slug":"staff-review-begins-vc-seeks-details-from-departments-shimla-news-c-19-sml1002-651681-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: स्टाफ की समीक्षा शुरू, वीसी \nने विभागों से मांगा विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: स्टाफ की समीक्षा शुरू, वीसी ने विभागों से मांगा विवरण
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती को संतुलित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सभी विभागों, संस्थानों, केंद्रों, शाखाओं और कार्यालयों से उनके यहां कार्यरत प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी के कार्यों का विवरण मांगा है। इस संबंध में रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
कुलपति ने विश्वविद्यालय में स्टाफ की वर्तमान तैनाती की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। इसके तहत यह देखा जाएगा कि किस विभाग में कितना कार्यभार है और वहां उपलब्ध स्टाफ पर्याप्त है या नहीं। इसी आधार पर कर्मचारियों की तैनाती का युक्तिकरण किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी चेयरपर्सन, विभागाध्यक्षों, निदेशकों, प्रभारी अधिकारियों, नियंत्रक अधिकारियों और शाखा अधिकारियों से कहा है कि वह अपने अधीन काम कर रहे प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी के कार्यों का विवरण जल्द से जल्द उपलब्ध करवाएं। यह जानकारी विश्वविद्यालय स्तर पर एकत्र कर समीक्षा की जाएगी। विश्वविद्यालय में लंबे समय से कुछ विभागों और कार्यालयों में स्टाफ की कमी के कारण काम प्रभावित हो रहा है, जबकि कुछ जगहों पर अपेक्षा से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह प्रशासनिक है और इससे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कार्यों को अधिक सुचारू बनाने में मदद मिलेगी।