{"_id":"43253109e2ac9918029b33cdc052e992","slug":"st-lukes-won-the-atheletics-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स मीट में सेंट ल्यूक्स बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स मीट में सेंट ल्यूक्स बना चैंपियन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 09 May 2014 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के सेंट एडवर्ड स्कूल में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट में सेंट ल्यूकस हाउस ओवरऑल विजेता घोषित किया गया है। वहीं, सेंट जॉनस दूसरे और सेंट मैथ्यू हाउस तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
एथलेटिक मीट के शुक्रवार को हुए मुकाबलों में जूनियर वर्ग की फ्लेट रेस में पहली कक्षा के अथर्व उपाध्याय ने पहला, पुनीत लाकरा येलो दूसरा और उद्धित अबरोट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
1500 मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग के फाइनल में राहुल मेहता प्रथम, सर्वेश सिंह भिमटा दूसरे, ओजस चौहान तीसरे, बी डिविजन में निखिल शर्मा प्रथम, अमन मोहन दूसरे, चिराग कंवर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
डिस्क थ्रो और सॉफ्ट बॉल में इनका दबदबा
डिस्क थ्रो के हुए मुकाबलों में ओ डिविजन में अमन ठाकुर प्रथम, देवांश सूद दूसरे, पार्थ तीसरे, ए डिविजन में शुभम कौशल, साहिल ठाकुर, साहस रूड़की, बी डिवीजन में फाइम शाह, अंकित, निशार्थ, सी डिविजन में अनमोल, प्रांजल और अभिनव ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सॉफ्ट बाल सीनियर वर्ग के मुकाबलों में राकेश कुमार सेठ, चिराग भारद्वाज, रोहन ठाकुर एफ डिविजन में पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। डी डिविजन आदित्य, आर्यन, बंधित, ई डिविजन में पार्थ कपिल, लूईस एंटोनी, अनुराग वर्मा का बेहतर प्रदर्शन रहा।