फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SSB solider shot himself with service rifle.

एसएसबी में तैनात शिमला के जवान ने खुद को गोली से उड़ाया

Thu, 21 Jul 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 21 Jul 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
SSB solider shot himself with service rifle.

भारत-नेपाल सीमा के पकड़िहवा बीओपी पर तैनात एसएसबी द्वितीय वाहिनी के एएसआई ने गुरुवार को खुद से उड़ा लिया। एएसआई ने अपनी सर्विस राइफल से कनपटी पर गोली मारी। घटना सुबह पौने नौ बजे की है।

विज्ञापन


शिमला जिले के निवासी एएसआई की 15 दिन पूर्व इस बीओपी पर तैनाती हुई थी। घटना के पीछे अफसरों ने मानसिक तनाव बताया है। एसएसबी खुनुवा यूनिट के पकड़िहवा बीओपी पर तैनात 48 वर्षीय खूबराम शिमला जिले के रामपुर बुशहर क्षेत्र के निवासी थे।
विज्ञापन


इसी वर्ष अप्रैल में उन्हें द्वितीय वाहिनी के खुनुवा यूनिट में भेजा गया था, जहां से पकड़िहवा बीओपी पर तैनाती दी गई थी। साथियों के मुताबिक खूब राम गुरुवार की सुबह अपने कमरे में अकेले थे। तभी करीब 8.45 पर गोली चलने की आवाज आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड पर सस्पेंस, परिजनों को दी सूचना

SSB solider shot himself with service rifle.

साथी जवान दौड़कर कमरे में पहुंचे तो खूबराम लहूलुहान चारपाई पर पड़े थे। उन्हें शोहरतगढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट रवि खन्ना ने घटना के पीछे विवाद या किसी अन्य मामले से इनकार किया है। उनके मुताबिक जवान ने कनपटी सर्विस राइफल से फायर किया, जिससे उनकी मौत हो गई, हो सकता है कि एएसआई मानसिक तनाव में रहे हों। उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed