{"_id":"657fe2a50a64d7a76a065be6","slug":"ssb-jawan-shoots-self-in-sapri-in-kangra-himachal-pradesh-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एसएसबी जवान ने ड्यूटी पर खुद को गोली से उड़ाया, शादी कर घर से ड्यूटी पर लौटा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एसएसबी जवान ने ड्यूटी पर खुद को गोली से उड़ाया, शादी कर घर से ड्यूटी पर लौटा था
Mon, 18 Dec 2023 02:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 18 Dec 2023 02:17 PM IST
सार
धनजीत दास 2 नवंबर को शादी कर घर से ड्यूटी पर लौटा था। मृतक की ओर से खुद को गोली मारने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
ज्वालामुखी के सपड़ी में रविवार को सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) ट्रेनिंग सेंटर में एक जवान ने डयूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। आवाज सुनते ही घटनास्थल पर अन्य जवान इकट्ठा हुए और घायल जवान को सिविल अस्पताल ज्वालामुखी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए आगामी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सूचना के अनुसार घायल धनजीत दास की मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची ज्वालामुखी पुलिस ने सपड़ी के अन्य जवानों और अधिकारियों के बयान कलमबद्ध किए हैं। इसकी पहचान धनजीत दास के रूप में हुई है। वह असम का रहने वाला था।
विज्ञापन
2 नवंबर को शादी कर घर से ड्यूटी पर लौटा था। मृतक की ओर से खुद को गोली मारने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक का पोस्टमार्टम टांडा में किया जाएगा। पुलिस ने धारा-174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। मामले की पुष्टि डीएसपी विकास धीमान ने की है।
विज्ञापन