फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SSB jawan Gopal Singh dies of cardiac arrest in Assam

Shimla News: एसएसबी जवान गोपाल सिंह का असम में हृदय गति रुकने से निधन

Tue, 16 Sep 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
SSB jawan Gopal Singh dies of cardiac arrest in Assam
पैतृक गांव सैंज में राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग क्षेत्र के सैंज गांव के असम में तैनात एसएसबी के एएसआई 45 वर्षीय गोपाल सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मंगलवार को पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची। अंतिम विदाई में सैकड़ों लोग पहुंचे। सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी ने राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम सलामी दी। गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बेटे अभिषेक ने पिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा, तहसीलदार विवेक नेगी, थाना प्रभारी श्याम तोमर, पंचायत उप प्रधान प्रेमदत्त शर्मा, वार्ड सदस्य अनिता मौजूद रहे। उन्होंने शहीद के परिजनों को सांत्वना दी। गोपाल सिंह अपने पीछे 75 वर्षीय मां, पत्नी द्रुपदा (42), एक बेटा अभिषेक (20) और तीन बहनों को छोड़ गए हैं। भाजपा के नेता अजय श्याम ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में हृदय गति रुकने से जवान के निधन पर शोक प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed