फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ss Jogta demands govt to withdraws notification to close administrative tribunal

प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को बंद करने की अधिसूचना वापस ले सरकार: जोगटा

Sat, 24 Aug 2019 10:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
ss Jogta demands  govt to withdraws notification to close administrative tribunal
एसएस जोगटा(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एसएस जोगटा ने सरकार से मांग की है कि हिमाचल प्रशासनिक ट्रिब्यूनल बंद करने की अधिसूचना तुरंत वापस ली जाए। कर्मचारियों को टाइम स्केल देने, संशोधन वेतनमान और वेतन विसंगतियां दूर करने की भी मांग की है।

विज्ञापन


जोगटा ने शनिवार को प्रेस सम्मेलन में कहा कि वह भले ही दो माह पहले रिटायर हो गए हैं, परंतु उन्होंने अभी अध्यक्ष पद नहीं छोड़ा है। सरकार से मान्यता प्राप्त महासंघ अध्यक्ष चुनकर आता है तो उसे संगठन का पूरा हिसाब किताब दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महासंघ पांच गुटों में बंट गया है। कर्मचारी नेता अपने हितों को साधने में लगे हैं।  कहा कि महासंघ के अध्यक्ष होने का दावा कर रहे विनोद कुमार पहले परिसंघ के पदाधिकारी रहे हैं। विनोद कभी महासंघ के प्राथमिक सदस्य तक नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जैसे नेताओं ने सरकार को गुमराह किया और प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को बंद करवा दिया। वर्ष 1985 में तत्कालीन वीरभद्र सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों के हितों के लिए ट्रिब्यूनल खोला था। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्राधिकरण को बंद किया और उनकी सरकार चली गई।


अब जयराम सरकार ने वर्ष 2019 में ट्रिब्यूनल को बंद करके कर्मचारी अहित किया। अब वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में इसके परिणाम भी सामने आ जाएंगे। इस मामले में महासंघ के कुछ नेताओं सरकार को गुमराह किया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed