{"_id":"62b73c3c5173fd2d873d2786","slug":"ss-guleria-will-be-the-state-information-commissioner-decision-in-the-high-level-meeting-chaired-by-cm-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Information Commissioner HP: एसएस गुलेरिया होंगे राज्य सूचना आयुक्त, सीएम जयराम की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Information Commissioner HP: एसएस गुलेरिया होंगे राज्य सूचना आयुक्त, सीएम जयराम की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में फैसला
Sat, 25 Jun 2022 10:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:21 PM IST
सार
एसएस गुलेरिया मूल रूप से मंडी जिला के संधोल के निवासी हैं। वह भू विज्ञान में पीएचडी हैं। शनिवार को इस संबंध में राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री शामिल हुए।
विज्ञापन
एसएस गुलेरिया होंगे राज्य सूचना आयुक्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के नए राज्य सूचना आयुक्त सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एसएस गुलेरिया होंगे। यह निर्णय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में हुआ है। गुलेरिया 31 मार्च को सचिव खेल एवं मत्स्य के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। एसएस गुलेरिया मूल रूप से मंडी जिला के संधोल के निवासी हैं। वह भू विज्ञान में पीएचडी हैं। शनिवार को इस संबंध में राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री शामिल हुए। इन्होंने विभिन्न नामों पर चर्चा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की ओर से एसएस गुलेरिया का नाम प्रस्तावित किया गया तो इस पर सहमति बन गई। इसका मुकेश अग्निहोत्री ने भी कोई विरोध नहीं किया। वीरभद्र सरकार में जब मुकेश अग्निहोत्री उद्योग मंत्री तो भी उनकी हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एचपीएसआईडीसी) में नियुक्ति थी। गुलेरिया वर्तमान जयराम सरकार और पिछली वीरभद्र सरकार दोनों में ही महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। हालांकि अभी राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए नियुक्ति आगे टल गई है। इस पर विचार-विमर्श नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
हाथ मिले पर दिल मिले कि नहीं, इस पर अभी संशय
पिछले दिनों से लगातार चल रही उग्र बयानबाजी के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री शनिवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला के बाहर मिले। दोनों ने मुस्कराते हुए एक-दूसरे से हाथ मिलाया। हालांकि यहां पर इनके हाथ मिले कि नहीं, इस पर अभी संशय बना हुआ है। यह बात आने वाले दिनों में इनके तेवरों से मालूम होगी। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि लंबे समय से खाली चल रहे लोकायुक्त के पद को भी भर दिया जाए।
विज्ञापन