फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   spu mandi will conduct online exam for JOA IT on 20 October 2022

SPU Mandi: 20 को होगी जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की ऑनलाइन परीक्षा

Thu, 06 Oct 2022 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 Oct 2022 06:08 PM IST
सार

एसपीयू यह परीक्षा ऑनलाइन लेने जा रहा है। इसमें हर परीक्षार्थी को लॉगइन और आईडी मिलेंगे और कंप्यूटर पर लॉगइन कर परीक्षा देनी होगी।

विज्ञापन
spu mandi will conduct online exam for JOA IT on 20 October 2022
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) की ऑनलाइन परीक्षा का शेड्यूल सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने जारी कर दिया है। परीक्षा 20 अक्तूबर को होगी। दस जिलों में परीक्षा का संचालन तीन शिफ्टों सुबह नौ, दोपहर 12 और तीन बजे किया जाएगा। 25 पदों के लिए 7,645 ने आवेदन किया है। अभ्यर्थियों की पसंद के हिसाब से परीक्षा केंद्र दिए गए हैं। इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता। परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को पहचान पत्र लाने होंगे। किसी तरह का इलेक्ट्रानिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। 

विज्ञापन


बता दें कि पहली बार एसपीयू यह परीक्षा ऑनलाइन लेने जा रहा है। इसमें हर परीक्षार्थी को लॉगइन और आईडी मिलेंगे और कंप्यूटर पर लॉगइन कर परीक्षा देनी होगी। शार्टलिस्ट उम्मीदवारों को फिर टाइपिंग टेस्ट की कसौटी पर खरा उतरना होगा। 30 सितंबर तक पदों में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद ऑनलाइन पोर्टल का लिंक बंद कर दिया गया है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 25 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के रजिस्ट्रार अक्षय सूद ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


कहां, कितने पद
सामान्य वर्ग (अनारक्षित) के लिए सबसे अधिक दस पद हैं। सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए दो, सामान्य (एक्ससर्विस मैन) के लिए दो, सामान्य (दिव्यांग) एक, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) चार, अनुसूचित जाति एक्ससर्विस मैन एक, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) एक तथा अन्य पिछड़ा वर्ग अनारक्षित के उम्मीदवारों के लिए चार पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed