फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SPU Mandi: UG supplementary exams now on November 20; first-semester practical exams from the 12th.

एसपीयू मंडी: यूजी सप्लीमेंट्री परीक्षाएं अब 20 नवंबर को, प्रथम सेमेस्टर प्रायोगिक परीक्षाएं 12 से

Wed, 04 Nov 2026 05:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Nov 2026 05:57 PM IST
सार

एसपीयू मंडी ने स्नातक (यूजी) की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया है। 6 नवंबर को प्रस्तावित ये परीक्षाएं अब 20 नवंबर को आयोजित की जाएंगी। 

विज्ञापन
SPU Mandi: UG supplementary exams now on November 20; first-semester practical exams from the 12th.
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने स्नातक (यूजी) की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया है। 6 नवंबर को प्रस्तावित ये परीक्षाएं अब 20 नवंबर को आयोजित की जाएंगी। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा घोषित दिवाली अवकाश के कारण लिया गया है। प्रदेश सरकार ने 6 से 10 नवंबर तक सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसी के मद्देनजर परीक्षाओं की तिथि में यह बदलाव किया है। बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री और प्राक् शास्त्री की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं प्रभावित हुई हैं। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सनील ठाकुर ने बताया कि शेष सभी सप्लीमेंट्री परीक्षाएं पूर्व में जारी डेटशीट के अनुसार ही होंगी। विद्यार्थियों को संशोधित तिथि के अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। उन्हें संशोधित परीक्षा तिथि के अनुसार अपनी तैयारी पूरी करने को कहा गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

एसपीयू यूजी प्रथम सेमेस्टर प्रायोगिक परीक्षाएं 12 से
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के अधीन आने वाले महाविद्यालयों में यूजी प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाएं 12 नवंबर से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। ये परीक्षाएं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत होंगी। सभी संकायों के विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं निर्धारित की हैं। इन परीक्षाओं का आयोजन 12 से 25 नवंबर तक किया जाएगा। महाविद्यालयों में परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। महाविद्यालयों के प्राचार्य को सुनिश्चित करना होगा कि सभी तैयारियां समय पर पूरी हों। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. सनील ठाकुर ने कहा है कि सभी महाविद्यालयों को निर्धारित समय-सारिणी का सख्ती से पालन करना होगा। उन्हें परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न करवाना सुनिश्चित करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed