फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sprinter Baksho Devi hospitalised

उड़नपरी बख्शो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में नहीं मिला बेड

Mon, 22 Aug 2016 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 22 Aug 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
sprinter Baksho Devi hospitalised

उड़नपरी के नाम से मशहूर बख्शो देवी की सोमवार को स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्टाफ ने आनन-फानन में ऑटो रिक्शा से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बख्शो को उपचार तो दिया, मगर इमरजेंसी में आवश्यक इंजेक्शन और दवाइयां तक मौजूद नहीं थीं। साथ आए शिक्षकों ने अपने स्तर पर बाहर से दवाइयां और इंजेक्शन खरीदकर गरीब बच्ची को मुहैया कराए।

विज्ञापन


उसके बाद उसे वार्ड में दाखिल किया गया। यहां काफी देर तक बेड नसीब नहीं हुआ। इससे पूर्व इमरजेंसी वार्ड में भी बेड के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। बख्शो को एक अन्य मरीज के साथ बमुश्किल एडजस्ट करना पड़ा। काफी देर तक जब यह सब चलता रहा तो लोगों ने भी अस्पताल प्रशासन का अंदरखाते विरोध जताया।
विज्ञापन


पांच हजार मीटर की जिला स्तरीय दौड़ नंगे पांव जीतने के बाद सुर्खियों में आई ईसपुर की बख्शो राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में पढ़ रही हैं। वह स्पोर्ट्स हॉस्टल में दाखिले के लिए सुबह-शाम अपने स्तर पर प्रैक्टिस कर रही हैं। सोमवार को स्कूल में अचानक हॉफ टाइम में चक्कर आ गया। अध्यापिकाओं अनीशा और अंजू सहित अन्य लोग उसे अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां विमला देवी को सांप ने डसा

sprinter Baksho Devi hospitalised

यहां होनहार धाविका को अस्पताल प्रबंधन की कथित बदइंतजामी का शिकार होना पड़ा। दोपहर बाद बख्शो की तबीयत में सुधार हुआ। अध्यापकों ने बताया कि बख्शो प्रतियोगिता के लिए सुबह पांच बजे उठकर दौड़ लगाती हैं। इसके बाद साढे़ सात बजे स्कूल पहुंचती हैं। उधर, सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि गरीब या जरूरतमंदों के लिए दवाइयों का स्टॉक अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद रहता है।

अगर ऐसा हुआ है तो मामले की जांच की जाएगी। एसएमओ को जांच का जिम्मा सौंपा है। बख्शो देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उधर, बख्शो की मां को करीब दो दिन पूर्व जहरीले सांप ने डस लिया है। इस वजह से वह बेटी का कुशलक्षेम पूछने नहीं आ सकीं।

बताया जा रहा है कि बख्शो की विधवा मां को खेतों में काम के दौरान सांप ने डस लिया। इसके बाद उनका उपचार चल रहा है। बख्शो ने बताया कि उसकी मां को हाल ही में सांप ने डस लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed