फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sports news shimla

Shimla News: स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स होस्टल के खिलाड़ियों ने कबड्डी में दिखाया दम

Sun, 13 Sep 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
sports news shimla
स्पोर्ट्स होस्टल खुलने के बाद छात्राओं ने सरस्वतीनगर कॉलेज को दिलाया खिताब
विज्ञापन

हॉस्टल के 10 खिलाड़ियों ने पहली बार कॉलेज की ओर से खेलते हुए रचा इतिहास
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रदेश में इसी शैक्षणिक सत्र से खेल प्रतिभाओं को तराशने की दिशा में शुरू किए गए प्रदेश के पहले स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स एवं कॉलेज के पहले स्पोर्ट्स हॉस्टल जुब्बल ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। हॉस्टल में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों ने महज छह महीने में ही दमखम दिखाया है। खिलाड़ियों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 22 कॉलेजों को पछाड़ते हुए पहली बार सरस्वतीनगर कॉलेज को कबड्डी में स्टेट चैंपियन बनाया है। कॉलेज की ओर से खेलने वाली सभी छात्राएं स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स जुब्बल के इंचार्ज बलवंत झोहटा ने बताया कि यह प्रदेश का पहला स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स है और कॉलेज स्तर पर प्रदेश का पहला हॉस्टल है। इसमें मार्च में ट्रायल प्रक्रिया के बाद हॉस्टल में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना शुरू किया गया। इसमें 130 स्कूल स्तर की छात्राएं और कॉलेज की 25 छात्राएं वॉलीबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं सरस्वतीनगर कॉलेज से पढ़ाई करती हैं। कॉलेज प्रबंधन और हॉस्टल के सहयोग से ही यह सफलता हासिल हुई है। सरस्वतीनगर कॉलेज की टीम ने कबड्डी में पहली बार स्टेट चैंपियनशिप का खिताब जीता है। इससे पहले इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में बिलासपुर, पांवटा साहिब, नालागढ़ और धर्मशाला आदि कॉलेजों व वहां पहले से स्थापित नामी स्पोर्ट्स हॉस्टलों की खिलाड़ियों का कबड्डी की स्पर्धा में दबदबा होता था लेकिन स्पोर्ट्स हॉस्टल जुब्बल में प्रशिक्षण ले रही खिलाड़ियों ने पहली बार कॉलेज की ओर से प्रतियोगिता में उतरते हुए इन सभी की टीमों को हराकर खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि महत्वपूर्ण मानी जा रही है। स्पोर्ट्स हॉस्टल इंचार्ज बलवंत झोहटा ने बताया कि खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हॉस्टल में चार सत्रों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वॉलीबॉल में भी कॉलेज की ओर से पहली बार हॉस्टल में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। इसी वर्ष स्कूल इसी हॉस्टल की दो छात्राओं ने वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया। अब कॉलेज हॉस्टल शुरू होने के बाद कॉलेज स्तर पर भी अच्छे खिलाड़ी तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed