{"_id":"69d8f54efdbba311fc0c59ef","slug":"sports-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-704102-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चियोग में दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चियोग में दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आज से
विज्ञापन
पुरूष में 8 और महिला वर्ग में चार टीमें लेंगी भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। चियोग में शनिवार से दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता में पुरुष में आठ और महिला वर्ग में चार टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन साेगु देवता मंदिर कमेटी कर रही है। कमेटी के सदस्य सोहन ठाकुर ने बताया कि स्थानीय जनता ने आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक लाइटिंग से साथ चियोग में नया वॉलीबाल कोर्ट तैयार किया है। इस नए कोर्ट के उद्घाटन पर 11 व 12 अप्रैल को दो दिवसीय पुरुष और महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार पुरुष वर्ग में केवल फागू परगना के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे, जबकि महिला वर्ग में फागू परगना के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के साथ अन्य विद्यालयों की टीमें भी भाग ले सकती हैं। महिला वर्ग की प्रतियोगिता निशुल्क रखी गई है जबकि पुरुष वर्ग में प्रति खिलाड़ी 200 रुपये एंट्री फीस रखी गई है। पुरुष वर्ग में विजेता टीम को 21,000 व ट्रॉफी तथा उपविजेता को 11,000 व ट्रॉफी दी जाएगी। महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 5,100 व ट्रॉफी और द्वितीय पुरस्कार 3,100 व ट्रॉफी दी जाएगी।