{"_id":"69d1fd6ecb942faf5d0d0766","slug":"sports-news-himachal-crowned-overall-champion-in-wrestling-disappointment-in-swimming-and-athletics-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sports News: कुश्ती में हिमाचल बना ओवरऑल चैंपियन, स्वीमिंग और एथलेटिक्स में मिली निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports News: कुश्ती में हिमाचल बना ओवरऑल चैंपियन, स्वीमिंग और एथलेटिक्स में मिली निराशा
Sun, 05 Apr 2026 11:43 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:43 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में कुश्ती और भारोत्तोलन में 15 पदक जीते। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुश्ती और भारोत्तोलन में प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राज्य ने दोनों खेलों में 15 पदक जीते। इनमें 14 कुश्ती और एक भारोत्तोलन में पदक शामिल है। टीम के साथ नोडल अधिकारी के रूप में गए कोच मनोज ठाकुर ने बताया कि 25 मार्च से 3 अप्रैल तक रायपुर में आयोजित प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश ने कुश्ती, भारोत्तोलन, स्विमिंग और एथलेटिक्स में भाग लिया। उन्होंने बताया कि कुश्ती में हिमाचल ने पूरे देश में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि भारोत्तोलन में भी एक पदक जीता। हालांकि स्विमिंग और एथलेटिक्स में टीम को पदक नहीं मिल सका।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश से 21 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 15 कुश्ती, 3 भारोत्तोलन, 1 स्विमिंग और 2 एथलेटिक्स के खिलाड़ी शामिल थे। टीम के साथ सीडीएम अनुराग वर्मा, कुश्ती कोच प्रिंस पठानिया और भारोत्तोलन कोच आकाश भी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
कुश्ती में सुमित ठाकुर (86 किग्रा), पीयूष (87 किग्रा), नवीश (97 किग्रा) और महिला वर्ग में प्रियंका चौधरी (62 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।मोहित कुमार (97 किग्रा), अरफान खान (77 किग्रा) और महिला वर्ग में मुस्कान (76 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किया। अब्दुल खान (57 किग्रा), अंकुश कुमार (74 किग्रा), शब्बीर खान (86 किग्रा), हरपाल सिंह (125 किग्रा), अक्षय कुमार (67 किग्रा), टेक चंद (87 किग्रा) और साहिल (97 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते। इसके अलावा चंबा के खेमराज ने भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
खेल पदक खिलाड़ी (नाम - भार वर्ग)
कुश्ती स्वर्ण सुमित ठाकुर (86 किग्रा), पीयूष (87),
नवीश (97), प्रियंका चौधरी (62)
कुश्ती रजत मोहित कुमार (97), अरफान (77), मुस्कान (76)
कुश्ती कांस्य अब्दुल (57), अंकुश (74), शब्बीर खान (86),
हरपाल (125), अक्षय (67), टेक चंद (87), साहिल (97)