फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sports meet at Ackland House School.

चिराग बने बेस्ट एथलीट, सुमित बेस्ट जिमनास्ट

Wed, 10 Sep 2014 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 10 Sep 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
sports meet at Ackland House School.

ऑकलैंड हाउस ब्वॉयज स्कूल में मंगलवार को आयोजित खेल दिवस में लिफरॉय हाउस अव्वल रहा। चिराग चौहान को बेस्ट एथलीट और सुमित को बेस्ट जिमनास्ट चुना गया। फ्रेंच हाउस को प्रोफिशिएंसी कप के लिए चुना गया।

विज्ञापन


खेल दिवस का शुभारंभ उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने किया। प्रधानाचार्य माइकल ए जॉन और स्टाफ ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।। खेल दिवस का शुभारंभ मार्च पास्ट से हुआ।
विज्ञापन


साफ्ट बाल ग्रुप एक में सुमित कुमार, अभिषेक, आर्या, ग्रुप बी में आर्यन, जगत नारायण, सार्थक, ग्रुप सी में चिराग, दिव्यांश, ओमांश शर्मा, फ्लैट रेस सौ मीटर के ग्रुप ए मुकाबले में हिमांशु, अतिक, सुमित कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप बी में अर्नव, कुनाल राणा, हर्षित गुप्ता, ग्रुप सी में प्रणव, चिराग, समीर, वीर सिंह, बैटन रिले ग्रुप ए में अंकुर शर्मा, सुमित कुमार, प्रवलदीप, ग्रुप बी में अर्नव, आर्यन, सुजान, बाल रैली ग्रुप ए में अंकुर, सुमित ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया।

ग्रुप बी में आर्यन सुजैन, पारिस, ग्रुप सी में सुजल, एकांश ने पहला और दूसरा, बाधा दौड़ के ग्रुप ए में प्रणव, अंकित, रवि काल्टा, ग्रुप सी में प्रणव सक्षम और चिराग ने पहला दूसरा और तीसरा स्थान पाया।

कंगारू रेस में ग्रुप ए में आर्यन, रवि काल्टा, अतिक जबकि चम्मच दौड़ ग्रुप ए, बी में अर्नव, कुनाल और पारस, ग्रुप सी में समरवीर, अक्षांश और ध्रुवांश ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।


आशा और जयदेव अव्वल

अभिभावकों के लिए आयोजित दौड़ में महिला वर्ग में आशा शर्मा ने पहला, शीतल ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। पुरुषों के वर्ग में जयदेव गौतम ने पहला, सुरेश पठानिया ने दूसरा जबकि कुलदीप ठाकुर ने तीसरा स्थान पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed