फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sports department produced bill of one lakhs to the great khali as ground charges at mandi

पहले मैदान का किराया माफ फिर ग्रेट खली को थमाया इतने लाख का बिल

Tue, 03 Jul 2018 08:59 AM IST
कमलेश रतन भारद्वाज, अमर उजाला, मंडी
कमलेश रतन भारद्वाज, अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 03 Jul 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
sports department produced bill of one lakhs to the great khali as ground charges at mandi

खेल विभाग के अधिकारियों की ओर से मैदान का बिल थमाने पर खली भड़क गए। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में चार जुलाई को द ग्रेट खली रेसलिंग शो की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे खली को खेल विभाग के अधिकारियों ने मैदान के किराये का एक लाख रुपये से ज्यादा का बिल थमा दिया।

विज्ञापन


इस पर खली समेत शो के आयोजकों की टीम भड़क गई। आयोजकों ने मौके से ही खेल मंत्री गोविंद ठाकुर को फोन कर किराया वसूलने का विरोध किया और फोन खेल अधिकारियों को थमा दिया।
विज्ञापन


मंत्री ने अधिकारियों को यह कह कर किराया न लेने के आदेश दिए कि अब आयोजक बिना शुल्क शो दिखा रहे हैं। इनका किराया माफ कर दिया गया है जिला खेल अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि नियमानुसार सरकार के निर्देशों पर ही मैदान के किराये का बिल आयोजकों को सौंपा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खली के मैदान में पहुंचते ही प्रशंसकों में दिखा सेल्फी का क्रेज 

sports department produced bill of one lakhs to the great khali as ground charges at mandi

लेकिन, आयोजकों ने मैदान को मुफ्त देने की बात कही। आयोजकों ने खेल मंत्री से सीधा उनकी फोन पर बात करवा दी। मंत्री के निर्देशों पर अब मैदान का किराया नहीं लिया जाएगा। अब रेसलिंग शो बिना शुल्क ओपन में करवाया जा रहा है। इस कारण किराया नहीं वसूला जाएगा।

खली के पड्डल मैदान पहुंचते ही उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गई। युवा और युवतियां उनके साथ फोटो लेने के लिए क्रेजी दिखे। इसके साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मची रही। खली ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। उन्होंने कुर्सी पर बैठकर तसल्ली से प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed