फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sports bill oppose continue, BJP sent e-mail to governor.

स्पोर्ट्स बिल का विरोध जारी, बीजेपी ने राज्यपाल को भेजी ई-मेल

Mon, 13 Apr 2015 01:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 13 Apr 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
Sports bill oppose continue, BJP sent e-mail to governor.

विधानसभा बजट सत्र में 10 अप्रैल को पास किए गए स्पोर्ट्स बिल का विवाद अभी भी नहीं थम रहा। भाजपा विधायकों ने विधानसभा में इस स्पोर्ट्स बिल का विरोध किया है और अब विधायक सुरेश भारद्वाज ने स्पोर्ट्स बिल को जनता विरोधी बताते हुए राज्यपाल कल्याण सिंह को जयपुर ई-मेल किया है।

विज्ञापन


सोमवार को भारद्वाज स्पोर्ट्स बिल के विरोध में हिमाचल कार्यकारी राज्यपाल के सचिव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगे। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि स्पोर्ट्स बिल जनता के हित में न होने के कारण ये सब किया जा रहा है।

विज्ञापन


विवादित स्पोर्ट्स बिल विधानसभा में भारी हंगामे के बीच पारित किया गया। भाजपा विधायकों ने इस बिल को पारित करने से पहले लंबी चर्चा मांगी, या फिर इस बिल को विधानसभा की प्रवर समिति को भेजने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक इस विधेयक को सरकार के खेल संगठनों पर कब्जा करने का प्रयास बताते रहे। विधानसभा में सत्ता पक्ष ने बिल पारित करने के बाद अब यह विधेयक राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाना है। इसके चलते भाजपा के विधायक राज्यपाल के सचिव को ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed