फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sports awards distribution ceremony held at HPU; DAV Kangra and Dharamshala emerge as overall champions.

Shimla: एचपीयू में हुआ खेल पुरस्कार वितरण समारोह, डीएवी कांगड़ा और धर्मशाला बने ओवरऑल चैंपियन

Wed, 05 Aug 2026 07:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Aug 2026 07:57 PM IST
सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशालय ने विश्वविद्यालय सभागार में सातवें वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह और 54वीं खेल एवं पाठ्येतर गतिविधियों की परिषद की आम सभा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Sports awards distribution ceremony held at HPU; DAV Kangra and Dharamshala emerge as overall champions.
एचपीयू में हुआ खेल पुरस्कार वितरण समारोह। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशालय ने विश्वविद्यालय सभागार में सातवें वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह और 54वीं खेल एवं पाठ्येतर गतिविधियों की परिषद की आम सभा का आयोजन किया गया। समारोह में कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने राष्ट्रीय और उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 27 खिलाड़ियों को नकद प्रोत्साहन राशि, ब्लेजर क्लॉथ, पॉकेट कलर और सिलाई शुल्क देकर सम्मानित किया। विश्वविद्यालय की टीमों का नेतृत्व करने वाले 42 कप्तानों को भी विश्वविद्यालय पॉकेट कलर दिए गए। वर्ष 2025-26 की पद्मश्री चरणजीत सिंह पुरुष ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा को मिली। महिला ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला ने जीती। अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव की ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर केंद्र के नाम रही। मिनीएचर ट्रॉफियों में महिला बैडमिंटन की ट्रॉफी राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला और महिला बास्केटबाल की ट्रॉफी एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा को दी गई।

विज्ञापन

जूडो में स्वर्ण पदक जीतने वाले राजकीय महाविद्यालय सोलन के अभिषेक को सर्वाधिक 42,500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। जूडो में राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के निरजल और हमीरपुर कॉलेज की दाक्षी गुप्ता को कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। बॉक्सिंग में बिलासपुर कॉलेज के ऋषभ देव सांगर और वुशू में सोलन कॉलेज के कुलवंत को भी पुरस्कार दिए गए। उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करने वाली महिला शतरंज टीम की सुहानी (धर्मशाला), दिव्या सूद (अंब), स्नेहा ठाकुर (आरकेएमवी शिमला), केशवी (डीएवी कांगड़ा), अंजलि शर्मा (घुमारवीं) और पायल (चंबा) को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को भी विशेष सम्मान मिला। टीम की नैन्सी शर्मा, हिमांशी मेहता, खुशी चौहान और सोनल (डीएवी कॉलेज कांगड़ा), दिवांशी वर्मा और मानवी शर्मा (ऊना), नेहा कैथ, श्वेता जम्वाल और काशिका ठाकुर (धर्मशाला कॉलेज) और मुस्कान (आरकेएमवी शिमला) सहित अन्य खिलाड़ियों को नकद प्रोत्साहन राशि और सम्मान प्रदान किया गया। महिला क्रिकेट टीम ने उत्तर क्षेत्र और अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था। पुरुष वर्ग में बैडमिंटन और खो-खो की ट्रॉफियां हमीरपुर कॉलेज, कैनोइंग एवं कयाकिंग की ट्रॉफी देहरी और फुटबाल की ट्रॉफी खड्ड कॉलेज ऊना को दी गई। खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 10 विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की परिषद में मनोनीत करने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और विश्वविद्यालय कुलगीत से हुआ। परिषद के अध्यक्ष एवं राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।

विज्ञापन

अंडर-19 एकल वर्ग में सनिष्ठा और वीर विक्रम सिंह जीते
वहीं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बुधवार को नादौन में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आयोजन समिति के सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 11 जिलों से 190 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दो दिन अंडर-19 जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। सात और आठ अगस्त को अंडर-19 से अधिक आयु वर्ग के पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
 

अंडर-19 छात्रा एकल वर्ग में मंडी की सनिष्ठा ने हमीरपुर की काजल, कुल्लू की तेजल राजपूत ने बिलासपुर की जीविका ठाकुर और कांगड़ा की अमृता ठाकुर ने ऊना की दृश को हराया। छात्र वर्ग में शिमला के वीर विक्रम सिंह पांटा ने बिलासपुर के नव्यांक और कुल्लू के प्रार्थयू ने कांगड़ा के विशाल ठाकुर को हराया। छात्रा युगल वर्ग में बिलासपुर की रिया ठाकुर और शगुन ठाकुर ने ऊना की दृश और काशवी को, जबकि हमीरपुर की सरगम ठाकुर और श्रेया राणा ने शिमला की सोनाक्षी जसवाल और यक्षिता शर्मा को हराया। छात्र युगल वर्ग में कांगड़ा के आसित्व मेहरा और अतुल मेहरा ने हमीरपुर के अर्श और सूर्यांश शर्मा को, जबकि ऊना के अनुश राणा और शगुन राणा ने कांगड़ा के मयंक शर्मा और पुनीत राणा को मात दी। इस मौके पर राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed