{"_id":"664c9724e432152b540df601","slug":"spiti-public-representative-said-kangana-protest-will-continue-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: स्पीति की जनप्रतिनिधि बोलीं- कंगना का जारी रहेगा विरोध, पत्थरबाजी और दुर्व्यवहार का आरोप गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: स्पीति की जनप्रतिनिधि बोलीं- कंगना का जारी रहेगा विरोध, पत्थरबाजी और दुर्व्यवहार का आरोप गलत
Tue, 21 May 2024 06:17 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 21 May 2024 06:17 PM IST
सार
स्पीति के महिला जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि स्पीति में पत्थरबाजी कर भाजपा कार्यकर्ताओं को चोट पहुंचाने के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से लगाए गए आरोप निराधार और सरासर गलत हैं।
विज्ञापन
स्पीति में महिला जनप्रतिनिधि प्रैसवार्ता के दौरान सामूहिक चित्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
स्पीति में पत्थरबाजी कर भाजपा कार्यकर्ताओं को चोट पहुंचाने के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से लगाए गए आरोप निराधार और सरासर गलत हैं। यह बात स्पीति के महिला जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को जारी बयान में कही।
विज्ञापन
काजा पंचायत की प्रधान सोनम डोलमा, बीडीसी सदस्य दिकित, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अगमों और पूर्व जिला परिषद सदस्य पूनम ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत के खिलाफ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शांतिपूर्वक और प्रशासन से अनुमति लेकर विरोध प्रदर्शन करे रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्पीति के लोगों ने सभी नियमों का पालन किया है, कोई पत्थरबाजी और दुर्व्यवहार नहीं किया गया है। भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर पहले कंगना की ओर से दलाईलामा पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर स्पीति के लोगों से कोर्ट केस करने की बात कर रहे थे, लेकिन आज ऐसा क्या हो गया है कि उनका साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंगना रणौत के खिलाफ आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन