{"_id":"6af935849476a1922501e2ea","slug":"spina-bifida-cases-north-india-himachal-punjab-children-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य: उत्तर भारत में हर 1000 जन्म पर छह से नौ बच्चे स्पाइना बिफिडा से पीड़ित, हिमाचल-पंजाब में ज्यादा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य: उत्तर भारत में हर 1000 जन्म पर छह से नौ बच्चे स्पाइना बिफिडा से पीड़ित, हिमाचल-पंजाब में ज्यादा केस
Sun, 15 Nov 2026 10:17 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:17 AM IST
सार
उत्तर भारत में जन्मजात बीमारी स्पाइना बिफिडा के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। क्लीनिकल सर्वे के अनुसार प्रति हजार जन्म पर 6 से 9 बच्चे इस बीमारी से प्रभावित पाए जा रहे हैं। हिमाचल में वर्ष 2018 से अब तक आईजीएमसी में 46 बच्चों की पहचान कर उनके ऑपरेशन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : एआई।
विस्तार
उत्तर भारत में जन्मजात स्पाइना बिफिडा के मामले चिंतित करने वाले हैं। उत्तर भारत में क्लीनिकल सर्वे के अनुसार प्रति हजार जन्म लेने वाले बच्चों में छह से नौ इस बीमारी से पीड़ित पाए जा रहे हैं। सर्वे में हिमाचल और पंजाब में ज्यादा मामले सामने आए हैं। हालांकि, हिमाचल प्रदेश में इस बीमारी को लेकर अब तक कोई अध्ययन नहीं हुआ है। आईजीएमसी में बाल रोग विशेषज्ञ वर्ष 2018 से अब तक 46 बच्चों में स्पाइना बिफिडा की पहचान कर उनके ऑपरेशन कर चुके हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, गर्भधारण से पहले फॉलिक एसिड का सेवन शुरू न करना बच्चों में स्पाइना बिफिडा होने का एक प्रमुख जोखिम कारक है।
विज्ञापन
जापान में शादी के पंजीकरण के साथ एंगेजमेंट पिल
बच्चों को स्पाइना बिफिडा से बचाने के लिए जापान में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शादी के पंजीकरण के साथ ही महिलाओं को एंगेजमेंट पिल यानी फॉलिक एसिड की गोलियां देने की व्यवस्था है। इसका उद्देश्य महिलाओं को गर्भधारण से पहले ही फॉलिक एसिड के नियमित सेवन के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
आईजीएमसी में अलग ओपीडी शुरू करने की जरूरत
गर्भधारण की योजना बना रही महिलाओं को पहले से फॉलिक एसिड और जरूरत के अनुसार विटामिन बी 12 के सेवन की सलाह दी जाती है। हिमाचल प्रदेश में भी स्पाइना बिफिडा के काफी मामले सामने आ रहे हैं। प्रभावित बच्चों को उपचार तो दिया जा रहा है, लेकिन प्रदेश के किसी भी अस्पताल में इस बीमारी के लिए अलग ओपीडी नहीं है। सरकार को आईजीएमसी में स्पाइना बिफिडा की अलग ओपीडी शुरू करनी चाहिए। -डॉ. संतोष जे. करमरकर, स्पाइना बिफिडा विशेषज्ञ, मुंबई
विज्ञापन
Trending Videos
क्या है स्पाइना बिफिडा
स्पाइना बिफिडा एक जन्मजात बीमारी है। गर्भावस्था में बच्चे के विकास के समय रीढ़ की हड्डी को ढकने वाली नली (न्यूरल ट्यूब) पूरी तरह बंद नहीं हो पाती। इससे रीढ़ की हड्डी और उससे जुड़ी नसें प्रभावित हो सकती हैं। पीठ पर गांठ होना इसका प्रमुख लक्षण है। इसके अलावा पैरों में सुन्नपन, सिर में पानी भरने और रीढ़ की हड्डी के विकास में कमी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। बीमारी से प्रभावित बच्चों को चलने-फिरने के साथ पेशाब और मल त्याग में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
स्पाइना बिफिडा एक जन्मजात बीमारी है। गर्भावस्था में बच्चे के विकास के समय रीढ़ की हड्डी को ढकने वाली नली (न्यूरल ट्यूब) पूरी तरह बंद नहीं हो पाती। इससे रीढ़ की हड्डी और उससे जुड़ी नसें प्रभावित हो सकती हैं। पीठ पर गांठ होना इसका प्रमुख लक्षण है। इसके अलावा पैरों में सुन्नपन, सिर में पानी भरने और रीढ़ की हड्डी के विकास में कमी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। बीमारी से प्रभावित बच्चों को चलने-फिरने के साथ पेशाब और मल त्याग में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
